{"_id":"61cef7aafc981b15f11ce2a6","slug":"new-year-2022-celebration-in-uttarakhand-tourists-reached-auli-enjoyed-skiing-in-the-snow-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"नए साल 2022 का जश्न: औली पहुंचे पर्यटक, जमकर उठाया बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ, तस्वीरें में देखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल 2022 का जश्न: औली पहुंचे पर्यटक, जमकर उठाया बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ, तस्वीरें में देखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। दिनभर पर्यटकों ने औली की ढलानों पर बर्फ में स्कीइंग का लुत्फ उठाया और प्रकृति के नजारों का आनंद लिया।
औली में वाहन पार्किंग न होने से पर्यटकों के वाहनों से औली रोड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। औली में जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के साथ ही निजी होटल और हट्स में फुल बुकिंग चल रही है। कई पर्यटकों को औली में ठहरने की जगह न मिलने पर वे देर शाम को जोशीमठ के होटल व होमस्टे में पहुंचे।
कई पर्यटक दल बर्फ का मजा लेने के लिए औली से दूर गोरसों बुग्याल भी पहुंचे। उन्होंने दिनभर वहां बर्फ का मजा लिया। चारों ओर से हिमाच्छादित चोटियों के बीच बसे खूबसूरत पर्यटक स्थल औली पर्यटकों की पहली पसंद रही है।
2 of 6
औल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
औली में बीते दिनों हुई बर्फबारी से यहां की खूबसूरती में और भी निखार आ गया है। कई पर्यटक पिछले चार दिनों से औली में जमे हुए हैं, जबकि शुक्रवार को थर्टी फर्स्ट के जश्न के लिए भी कई पर्यटक औली पहुंचे हैं।
3 of 6
औल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
पर्यटक अपने वाहनों से और रोपवे से औली पहुंच रहे हैं। वाहनों से पहुंच रहे पर्यटकों को जगह-जगह जाम का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
औल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
आईटीबीपी कैंप सुनील और कवांण बैंड से औली तक जगह-जगह दिनभर वाहनों की आवाजाही से जाम की स्थिति बनी रही। जिससे पर्यटकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
5 of 6
औल में पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
औली में जीएमवीएन के समीप सड़क पर वाहनों के जाम से करीब एक घंटे तक पर्यटकों ने अपने वाहनों में ही जाम खुलने का इंतजार किया। बाद में वाहनों की सड़क किनारे पार्किंग की गई, तब जाकर जाम खुला।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।