सब्सक्राइब करें

New Year Celebration: मसूरी में 80 फीसदी होटल बुक, औली और धनोल्टी में पर्यटकों का हुजूम, तस्वीरें

संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 31 Dec 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
New Year Celebration: Mussoorie 80 percent hotel booked, tourists flock to Auli and Dhanaulti, see photos
tourist - फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाने के लिए उत्तराखंड की वादियों में लगातार पर्यटक पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों का आना जारी है। मसूरी और नैनीताल शहर के अधिकांश होटलों में बुकिंग फुल हो चुकी है। जिससे पर्यटन व्यवयास से जुड़े लोगों के चेहरे खिले हैं।



वहीं शहर में आ रहे पर्यटकों को ट्रैफिक की समस्या से भी जूझना पड़ रहा है। शहर के गांधी चौक, कैंपटी रोड, देहरादून मार्ग पर ट्रैफिक लग रहा है। वहीं उत्तराखंड के पर्यटन स्थलों पर आरटीपीसीआर निगेटिव रिपोर्ट, कोरोना की दोनों डोज की रिपोर्ट और होटल बुकिंग देखने के बाद ही पर्यटकों को प्रवेश दिया जा रहा है। 


मसूरी होटल एसोसिएशन अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि शहर में गुरुवार तक होटलों में करीब 80 फीसदी बुकिंग हो चुकी है। उम्मीद है कि शुक्रवार को बुकिंग और बढ़ जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में आने वाले पर्यटकों से आरटीपीसीआर रिपोर्ट या जिनको दोनों टीके लगे हों। उन्हीं को होटलों में रूम दिया जा रहा है। पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तो बनाया है। लेकिन पार्किंग की कमी और पर्यटकों की भीड़ के सामने व्यवस्था चरमराती नजर आ रही।

 

शहर में लगातार पर्यटक पहुंच रहे। सीओ मसूरी नरेंद्र पंत ने बताया कि 1600 गाड़ियां शहर में पहुंच चुकी हैं। लेकिन शहर में पार्किंग की कमी के कारण हो सकता है। कहीं पर ट्रैफिक लग रहा होगा। शहर की यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस लगातार काम कर रही है।

Trending Videos
New Year Celebration: Mussoorie 80 percent hotel booked, tourists flock to Auli and Dhanaulti, see photos
tourist - फोटो : अमर उजाला

थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न के लिए औली में पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। औली में चेयर लिफ्ट और रोपवे में बैठने के लिए पर्यटकों की लंबी लाइन लगी रही। औली रोड पर बर्फ पिघलने के बाद पर्यटकों का गुरुवार को औली में हुजूम उमड़ पड़ा। उन्होंने गुनगुनी धूप के बीच बर्फ का खूब लुत्फ उठाया। गुरुवार को चटख धूप खिलने से पर्यटकों के चेहरे खिले रहे। पर्यटकों ने चेयर लिफ्ट और रोपवे से औली का दीदार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
New Year Celebration: Mussoorie 80 percent hotel booked, tourists flock to Auli and Dhanaulti, see photos
tourist - फोटो : अमर उजाला

कई पर्यटक बर्फ का लुत्फ उठाने के लिए गौरसों बुग्याल भी पहुंचे। उन्होंने यहां बिताए खूबसूरत पलों को अपने कैमरों में कैद किया। दोपहर तक औली रोपवे में बैठने के लिए जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) कार्यालय परिसर में पर्यटकों की भीड़ लगी रही। देहरादून से औली पहुंचे अर्जुन नेगी ने बताया कि औली की ढलानों पर बर्फ का जमकर लुत्फ उठाया। यहां चारों ओर बर्फ से आच्छादित चोटियां मन को सुकून पहुंचाने वाली हैं। औली में दोस्तों के साथ थर्टी फर्स्ट का जश्न मनाएंगे। वहीं, पर्यटकों के वाहनों से दिनभर औली रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।

New Year Celebration: Mussoorie 80 percent hotel booked, tourists flock to Auli and Dhanaulti, see photos
tourist - फोटो : अमर उजाला

नए साल का जश्न मनाने के लिए पर्यटक टिहरी झील और धनोल्टी पहुंच रहे हैं। टिहरी झील के दीदार के लिए करीब 300 पर्यटक तो धनोल्टी में 500 पर्यटक पहुंचे हैं। पर्यटकों की भीड़ से बोट और होटल संचालक भी खुश हैं। साथ ही वह कोरोना गाइडलाइन का पालन भी कर रहे हैं। टिहरी बांध की झील में स्पीड बोट, जेट स्की, जटाटैंक, बनाना राइट, सर्पिंग समेत कुल 103 बोटें संचालित हो रही हैं। सामान्य दिनों में झील में 50 से 100 पर्यटक ही पहुंच रहे थे, लेकिन पुराने साल की विदाई और नए साल का जश्न मनाने पर्यटक टिहरी बांध की झील और धनोल्टी पहुंचने लगे हैं। झील में दो दिन से 250 लेकर 300 लोग बोटिंग का आनंद लेने आ रहे हैं। जबकि 100 से अधिक लोग प्रत्येक दिन एडवांस बुकिंग भी करा रहे हैं।

विज्ञापन
New Year Celebration: Mussoorie 80 percent hotel booked, tourists flock to Auli and Dhanaulti, see photos
tourist - फोटो : अमर उजाला

धनोल्टी में भी चार सौ से लेकर पांच सौ पर्यटक सैर करने पहुंच रहे हैं। पर्यटकों की संख्या बढ़ने से धनोल्टी में रौनक लौट आई है। होटल, ढाबे समेत अन्य कारोबार भी बढ़ने लगा है। श्रीगंगा भागीरथी बोट संचालक समिति के अध्यक्ष नरेंद्र रावत ने बताया कि झील में पर्यटकों के लिए सभी तरह की बोटिंग सुविधा उपलब्ध है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क, सैनिटाइजर को जरूरी कर दिया है। बताया कि नए साल में पर्यटन कारोबार बढ़ने की उम्मीद है। धनोल्टी व्यापार मंडल के अध्यक्ष रघुवीर रमोला, देवेंद्र बेलवाल, इकोपार्क के सचिव तपेंद्र बेलवाल ने बताया कि अधिकांश होटलों में एडवांस बुकिंग हो चुकी है। काफी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed