फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वाइन पीने वालों के लिए बुरी खबर, अब इसमें नहीं होगा 'नशा'

Sun, 15 Jul 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 15 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
no alcohol  in wine
red wine

वाइन पीने वालों के लिए बुरी खबर है। अब वाइन बनाने के लिए एल्कोहॉल का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

no alcohol  in wine
red wine
अभी तक वाइन में नशे की मात्रा बढ़ाने के लिए एल्कोहॉल मिलाई जाती थी, लेकिन अब स्वास्थ्य के मद्देनजर ऐसा नहीं किया जाएगा। उत्तराखंड के लिए प्रस्तावित प्रावधान में कहा गया है कि वाइन में एल्कोहॉल की जगह चीनी व स्टार्च की मात्रा बढ़ाई जा सकती है। बुधवार को हुई कैबिनेट में भी वाइनरी संशोधित नीति पेश की गई थी लेकिन यह पारित नहीं हो पाई। अब इसे अगली कैबिनेट की बैठक में लाने की तैयारी है।

 
no alcohol  in wine
isaerile apple
राज्य में पर्वतीय क्षेत्रों में बाजार न मिलने के कारण तकरीबन 35 फीसद फल खराब हो जाते हैं। इससे किसानों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए वाइनरी नीति बनाई गई है। 2013 में फल उत्पादकों को फायदा पहुंचाने के लिए फल आधारित वाइनरी लगाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
no alcohol  in wine
डेमो - फोटो : डेमो
इस नीति के तहत पहाड़ में वाइनरी प्लांट लगाने वालों को बिजली, पानी व परिवहन आदि में सब्सिडी मिलेगी। नेशनल फूड मिशन के तहत मिलने वाली सब्सिडी का लाभ भी वाइनरी प्लांट लगाने वाले को मिलेगा। राज्य सरकार इसके लिए जल्द बड़ा निवेश सम्मेलन करने जा रही है। जिसमें निवेशकों के सामने वाइनरी नीति की रूपरेखा रखी जाएगी। 

 
विज्ञापन
no alcohol  in wine
wine
इसमें यह ध्यान रखा जाएगा कि वाइन पारंपरिक तरीके से बनाई जाएगी। इसमें केवल फलों का ही इस्तेमाल होगा। अधिक से अधिक इसमें चीनी और थोड़ा स्टार्च मिलाया जा सकता है। इसमें एल्कोहॉल का बिल्कुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि एफएल-टू से निकासी के दौरान वर्ष 2014-15 में जो कर लगाया गया था, उसे भी कम किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed