फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

60 साल के बुजुर्ग पर टूट पड़ा खूंखार तेंदुआ, फिर दोनों के बीच हुआ कुछ ऐसा कि उल्टे पैर भागा

Wed, 15 Nov 2017 06:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Nov 2017 06:33 PM IST
विज्ञापन
old man fight with Leopard in pithoragarh

कांडा करड़िया गांव में सोमवार रात करीब 2.30 बजे तेंदुए ने एक 60 साल के आदमी पर हमला बोल दिया। इसके बाद दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि वह उल्टे पैर लौट गया।

old man fight with Leopard in pithoragarh

तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला किया तो बचाव में ग्रामीण भी तेंदुए से भिड़ गया। पांच मिनट की गुत्थमगुत्था के बाद तेंदुआ भाग खड़ा हुआ, लेकिन घर के बाहर से पालतू कुत्ते को उठा ले गया। हमले में ग्रामीण बुरी तरह घायल हुआ है।

old man fight with Leopard in pithoragarh
leopard

गांव वालों ने बताया गया कि रात करीब ढाई बजे कांडा करड़िया निवासी पूरन सिंह भंडारी (60) शौच के लिए घर से बाहर निकले। इसी बीच दरवाजा खुला पाकर तेंदुआ घर में घुस गया। शौच से लौटे पूरन घर के भीतर जाकर दरवाजा बंद करने लगे तभी तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया। होश खोए बिना पूरन सिंह तेंदुए से भिड़ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
old man fight with Leopard in pithoragarh
leopard

उनकी पत्नी और बहू भी वहां आ गए। करीब पांच मिनट की गुत्थमगुत्था के बाद पूरन सिंह को बुरी तरह घायल कर तेंदुआ बाहर भागा। जाते-जाते वह उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। मंगलवार सुबह गांव के मदन सिंह भंडारी और दान सिंह भंडारी पूरन सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए।

विज्ञापन
old man fight with Leopard in pithoragarh
- फोटो : अमर उजाला

डॉ. संदीप ने बताया कि पूरन सिंह के सिर पर सात टांके, दाहिने हाथ और पेट में दस-दस टांके लगे हैं। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने पिंजड़ा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed