{"_id":"5cc72553bdec22076402748b","slug":"online-pf-claim-important-information","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पीएफ खाताधारकों के लिए बड़े काम की खबर, ऑनलाइन क्लेम के लिए अब ऐसा करना होगा जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएफ खाताधारकों के लिए बड़े काम की खबर, ऑनलाइन क्लेम के लिए अब ऐसा करना होगा जरूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 May 2019 04:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आप भी पीएफ खाता रखते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम आएगी। अब आप नो योर कस्टमर (केवाईसी) अपडेट किए बिना आप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अपना ऑनलाइन क्लेम नहीं ले पाएंगे। केवाईसी के लिए बैंक एकाउंट डिटेल और आधार कार्ड देना जरूरी है।
2 of 5
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अब क्लेम का भुगतान ऑनलाइन होता है। पीएफ विभाग में अब मैन्युअल क्लेम का भुगतान बंद हो चुका है। कुमाऊं में लगभग ढाई लाख कर्मियों का पीएफ कट रहा है। कर्मियों को अपना भुगतान लेने के लिए केवाईसी अपडेट करना जरूरी है।
3 of 5
बैंक खाते और आधार कार्ड के बिना ऑनलाइन क्लेम नहीं मिलेगा। हालांकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में 81 प्रतिशत ने अपना आधार लिंक कर लिया है, जबकि 69 प्रतिशत ने अपने बैंक खाते का विवरण दे दिया है। जिन कंपनियों या संस्थानों ने अपने कर्मियों का आधार या बैंक खाते का विवरण नहीं दिया है उनको नोटिस भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के क्षेत्रीय आयुक्त आशीष कुमार का कहना है कि केवीईसी अपडेट कराने का काम प्राथमिकता के आधार पर चल रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के देश में 120 कार्यालय हैं। हल्द्वानी कार्यालय अपने उत्कृष्ट कार्यों के चलते टॉप फाइव पर है।
विज्ञापन
5 of 5
पिछले वर्ष तक कार्यालय तीसरे पायदान पर था। केवीआईसी अपडेट कराने और क्लेम के भुगतान समेत कर्मियों की शिकायतों का समाधान करने और पीएफ जमा कराने के चलते हल्द्वानी कार्यालय टॉप फाइव पर बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।