फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार बहनों का था इकलौता भाई, जुनूनी इश्क ने उजाड़ दी दो परिवारों की खुशियां, दर्दनाक तस्वीरें...

Wed, 19 Dec 2018 01:37 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Dec 2018 01:37 PM IST
विज्ञापन
Only Brother of Four Sisters killed Girlfriend in infidelity in dehradun
kashish/krishna

जिस प्यार के साथ वह पूरी जिंदगी गुजारना चाहता था उसी को अपने हाथों मार डाला। कृष्णा, चार बहनों का अकेला भाई था। उसकी मौत की खबर सुनकर पहुंचे कृष्णा की बहनें और मां बदहवास थीं। वह रो रहीं थीं, लेकिन कुछ समझ नहीं पा रही थी। उन्हें लग रहा था कि उनका कृष्णा जिंदा है। एक बहन तो बार-बार चिल्ला रही थी कि मेरा कृष्णा मेरे पास ही रहेगा। 

Only Brother of Four Sisters killed Girlfriend in infidelity in dehradun
kashish/krishna

उसे कुछ नहीं हुआ। रिश्तेदारों और पुलिस ने समझाने का प्रयास किया तो वह उन पर भी फट पड़ी। खबर लिखे जाने तक शव, फ्लैट में ही रखे हुए थे। पुलिस कशिश के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी।

Only Brother of Four Sisters killed Girlfriend in infidelity in dehradun
kashish/krishna

जानकारी के मुताबिक, डालनवाला क्षेत्र में नहरों वाली गली की रहने वाली कशिश के पिता अधिवक्ता थे, जिनकी मौत हो चुकी है। घर में कशिश की मां और एक बहन रहते हैं। पुलिस ने उन्हें इत्तला दे दी थी लेकिन खबर लिखे जाने तक कशिश के परिजन न तो मौके पर, न ही थाने पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Only Brother of Four Sisters killed Girlfriend in infidelity in dehradun
kashish/krishna

बता दें कि, बेवफाई के शक में एक युवक ने मंगलवार को पहले प्रेमिका को गला रेतकर मार डाला, इसके बाद खुद फांसी पर लटककर आत्महत्या कर ली। राजधानी के राजपुर थानाक्षेत्र के एक बंद फ्लैट से पुलिस को दोनों की लाशें मिलीं। बताया जा रहा है कि दोनों का करीब डेढ़ साल से प्रेम संबंध था। पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
Only Brother of Four Sisters killed Girlfriend in infidelity in dehradun
kashish/krishna

क्षेत्राधिकारी मसूरी बीएस चौहान ने बताया कि फौरी पड़ताल में पता चला है ये प्रेमी युगल थे। युवती की पहचान कशिश मान (19) निवासी नहरों वाली गली और युवक की पहचान कृष्णा मल्होत्रा (22) निवासी कैनाल रोड के रूप में हुई है। जिस फ्लैट में यह घटना हुई है, वह मृतक कृष्णा के जीजा परमवीर (निक्की) का है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed