फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बार्बी के बाद छाई पहाड़ी डॉल: दुबई के मॉल में कई खिलौने देख दीप ने बनाई 'जुन्याली' तस्वीरों से नजर नहीं हटेगी

Thu, 03 Nov 2022 06:52 PM IST
रेनू सकलानी राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी।
राजीव खत्री, संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी। Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 03 Nov 2022 06:52 PM IST
विज्ञापन
Pahadi Doll Junyali became famous After Barbie doll Dubai Mall Pahadi girl Tehri Deep prepared Uttarakhand
पहाड़ी डॉल - फोटो : अमर उजाला

बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल अब उन्हें पहाड़ी वेशभूषा में भी मिलेगी। टिहरी जिले के युवक ने बार्बी डॉल की तर्ज पर पारंपरिक वेशभूषा से सजी पहाड़ी डॉल तैयार की है जिसको जुन्याली नाम दिया गया है। जुन्याली बार्बी की तरह बच्चों को खूब भा रही है।



इससे जहां युवा स्वरोजगार से जुड़े हैं वहीं नई पीढ़ी खेल-खेल में अपनी संस्कृति व परंपराओं से भी रूबरू हो रही है। टिहरी जिले के सुनार गांव निवासी युवक दीप नेगी ने बार्बी डॉल की तर्ज पर पहाड़ी डॉल (गुड़िया) जुन्याली बनाई है। दीप वर्ष 2009 से दुबई में हैं।

दीप ने बताया कि उन्होंने दुबई के मॉल में बार्बी डॉल सहित कई अन्य खिलौने देखे जो विभिन्न देशों की संस्कृतियों से जुड़े हैं। इन सब को देखकर उनके मन में पहाड़ की संस्कृति से जुड़े खिलौने बनाने का विचार आया और इसमें डॉल सबसे बेहतर विकल्प था। वर्ष 2018 में देहरादून व टिहरी से फ्यूंली एंड पाइंस नाम से स्टार्टअप शुरू किया।

Pahadi Doll Junyali became famous After Barbie doll Dubai Mall Pahadi girl Tehri Deep prepared Uttarakhand
पहाड़ी डॉल - फोटो : अमर उजाला

इसके तहत गढ़वाली, कुमाऊंनी व जौनसारी परिधानों, आभूषणों व अन्य पारंपरिक वस्तुओं से सुसज्जित गुड़िया बनाई गई जिसका नाम जुन्याली रखा गया। बीते दो वर्ष कोरोना काल के चलते स्टार्टअप गति नहीं पकड़ पाया लेकिन अब जुन्याली की देशभर के साथ ही विदेशों में भी खूब डिमांड है।

Pahadi Doll Junyali became famous After Barbie doll Dubai Mall Pahadi girl Tehri Deep prepared Uttarakhand
पहाड़ी डॉल - फोटो : अमर उजाला

दीप नेगी ने बताया कि वे अब तक पांच हजार गुड़िया बेच चुके हैं। दीप के साथ टिहरी के पंकज व अकबीर भी जुड़े हैं। दीप ने बताया कि अब तक गुड़िया गढ़वाली, कुमाऊंनी, जौनसारी वेशभूषा में ही उपलब्ध है लेकिन जल्द लोगों को रौंगपा (माणा) वेशभूषा में भी मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Pahadi Doll Junyali became famous After Barbie doll Dubai Mall Pahadi girl Tehri Deep prepared Uttarakhand
पहाड़ी डॉल - फोटो : अमर उजाला

जुन्याली अन्य गुड़िया के तरह ही रबड़ की है। कच्चा माल विदेश से मंगाया जाता है जिसे टिहरी व देहरादून में तैयार किया जाता है।

विज्ञापन
Pahadi Doll Junyali became famous After Barbie doll Dubai Mall Pahadi girl Tehri Deep prepared Uttarakhand
पहाड़ी डॉल - फोटो : अमर उजाला

जुन्याली के लिए पारंपरिक परिधान टिहरी व देहरादून में तैयार किए जाते हैं। वहीं पारंपरिक वस्तुएं (कंडी, टोकरी, सुप्पा, गंज्याली, कुदाल, दरांती) टिहरी व उत्तरकाशी में तैयार किए जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed