फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पासपोर्ट बनवाने वालों के लिए काम की खबर, आवेदकों को इस नई सुविधा से होगा बड़ा फायदा

Wed, 24 Apr 2019 04:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 24 Apr 2019 04:48 PM IST
विज्ञापन
Passport Making very important information for applicants

अगर आपको भी पासपोर्ट बनवाना है तो यह खबर आपके फायदे की है। लगातार बढ़ रही मांग के चलते अब पासपोर्ट कार्यालय में तत्काल कोटे से प्रतिदिन 30 और सामान्य कोटे के प्रतिदिन 330 आवेदन पत्र लिए जाएंगे। 

Passport Making very important information for applicants

हाल ही में पासपोर्ट कार्यालय ने आवेदनों की संख्या में तत्काल में दस और सामान्य में 30 की बढ़ोतरी की है। पासपोर्ट के आवेदन में आधार की अनिवार्यता नहीं है। अगर न हो तो कोई अन्य आईडी भी अपलोड कर सकते हैं। पहले सामान्य पासपोर्ट के लिए आवेदन करने की लिमिट 300 थी जो अब बढ़कर 330 हो गई है। जबकि तत्काल में आवेदन करने की लिमिट 20 थी जो बढ़ाकर 30 की दी गई है। 

Passport Making very important information for applicants

क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा ने बताया कि आवेदनों की संख्या बढ़ने से वेटिंग कम हो सकेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अनुमति प्रमाणपत्र की संख्या भी बढ़ाकर 30 कर दी है। पासपोर्ट के लिए आवेदन करने के लिए किसी खास पहचान पत्र की आवश्यकता नहीं है। आवेदन करने के लिए किसी भी पहचान पत्र का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Passport Making very important information for applicants

उन्होंने बताया कि जन्म प्रमाणपत्र के लिए वोटर कार्ड, राशन कार्ड, स्कूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड का प्रयोग किया जा सकता है। जिनका प्रयोग स्थायी प्रमाणपत्र के लिए भी किया जा सकता है। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी ऋषि अंगरा का कहना है कि केंद्र सरकार ने पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रिया पहले की तुलना में काफी आसान कर दी है। देहरादून, नैनीताल, रुड़की, अल्मोड़ा, काठगोदाम, रुद्रपुर व श्रीनगर में भी पासपोर्ट सेवा केंद्र खुल चुके हैं। 

विज्ञापन
Passport Making very important information for applicants

जिस वजह से पासपोर्ट के आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। इसके अलावा अप्वाइंटमेंट के स्लॉट भी बढ़ गए है। छात्रों में पासपोर्ट बनवाने का क्रेज बढ़ रहा है। जिस वजह से आवेदकों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। वर्ष 2018 में पासपोर्ट के आवेदनों की संख्या एक लाख से ऊपर पहुंच चुकी है। यह अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed