फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: मोबाइल टावर पर छात्र का हाई वोल्टेज ड्रामा, अटकी रह गईं सबकी सांसे

Tue, 16 May 2017 10:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 16 May 2017 10:23 AM IST
विज्ञापन
photos of Dav student on mobile tower

डीएवी पीजी कॉलेज में विभिन्न मांगों को लेकर भूख हड़ताल कर रहे छात्र नेताओं के बीच से एक नेता सोमवार को भारी विरोध पर उतर आया। अपनी मांगें मनवाने के लिए वह कॉलेज के पास मौजूद बीएसएनएल टावर पर चढ़ गया। इससे डीएवी कॉलेज और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

photos of Dav student on mobile tower

सूचना पाकर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. धन सिंह रावत ने मौके पर पहुंचकर अनशनकारी छात्रों को आश्वासन दिया, तब जाकर करीब चार घंटे बाद छात्र नेता टॉवर से उतरा। इसके बाद रावत ने जूस पिलाकर छात्रों का अनशन खत्म कराया। 

photos of Dav student on mobile tower

डीएवी में छात्र नेता तीन दिन से भूख हड़ताल पर हैं। उनकी मांग है कि कॉलेज में विभिन्न मदों में बैंक खाते में जमा करोड़ों रुपये का हिसाब दिया जाए और इसका सही प्रयोग किया जाए। यूजी और पीजी की सीटें बढ़ाई जाएं। तीन दिन तक कोई छात्रों की सुध लेने नहीं आया। दो छात्र नेताओं को रविवार और एक छात्र नेता को सोमवार को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
photos of Dav student on mobile tower

सोमवार को जब कोई पूछने नहीं आया तो विरोध में छात्र नेता शूरवीर सिंह चौहान कॉलेज के पास बीएसएनएल के टावर पर चढ़ गया। जैसे ही इसकी सूचना कॉलेज और पुलिस प्रशासन को मिली सबके हाथ पांव फूल गए। सभी छात्र नेता इस बात पर अडिग थे कि उनसे मिलने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को बुलाया जाए। इसके बाद मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को बुलाया गया। 

विज्ञापन
photos of Dav student on mobile tower

उन्होंने छात्र नेताओं से बात की और तीन दिन के भीतर कॉलेज में जमा पूरी रकम के हिसाब के लिए समिति गठित करने का आश्वासन दिया। साथ ही मंत्री ने डीएवी कॉलेज में यूजी में बीएससी और बीकॉम प्रथम वर्ष की एक-एक हजार सीटें व पीजी की सीटें बढ़ाने के लिए संबंधित को निर्देश दिए। तब जाकर अनशनकारी छात्र माने और छात्रनेता शूरवीर टावर से उतरा। इसके बाद मंत्री ने सभी अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन खत्म कराया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed