{"_id":"59d911db4f1c1b76678b492a","slug":"photos-of-karva-chauth-2017-shopping-and-mehndi-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: करवाचौथ की खरीदारी से चहका बाजार, सुहागिनों ने रचाई साजन के नाम की मेहंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Photos: करवाचौथ की खरीदारी से चहका बाजार, सुहागिनों ने रचाई साजन के नाम की मेहंदी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 08 Oct 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
karva
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति की लंबी उम्र और कुशलता के लिए रखा जाने वाला व्रत करवाचौथ रविवार को मनाया जाएगा। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर महिलाओं ने देर रात तक पलटन बाजार समेत शहर के अन्य बाजारों में खरीदारी की। पार्लरों पर महिलाओं की सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। वहीं, ज्वेलरी और रंग-बिरंगी साड़ियों की भी महिलाओं ने खूब खरीदारी की।
karva
सुहागिनों के सबसे बड़े पर्व करवाचौथ के लिए शनिवार को शहर के तमाम बाजार गुलजार नजर आए। रंग-बिरंगी चूड़ियों और सोलह श्रृंगार के सामान ने महिलाओं को खूब आकर्षित किया। महिलाओं ने श्रृंगार का सामान, कपड़े और उपहार के साथ पूजा के लिए दीपक व करवा की खरीदारी की। व्रत पर नई साड़ी पहनने की परंपरा के कारण ज्यादा सुहागिनों ने नई साड़ी और ऐससरीज खरीदी। कई स्थानों पर करवाचौथ की खरीददारी के लिए विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई थी।
karva
महिलाओं के शृंगार में चार चांद लगाने वाली चूड़ियां की भी महिलाओं ने जमकर खरीददारी की। महिलाओं ने बाजार में उपलब्ध अलग-अलग किस्म व डिजाइनों में चूड़ियों की खूब पसंद की। महिलाओं की पहली पसंद जयपुर और फिरोजाबाद से आई चूड़ियां बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karva Chauth
चूड़ी विक्रेता मनोज जायसवाल ने बताया कि बाजार में पचास रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक की चूड़ियों की खरीददारी महिलाओं ने की। विशेषकर फिरोजाबाद और जयपुर की ब्रास कंगन जो नग और नक्कासी के लिए प्रसिद्ध हैं, काफी पसंद किए गए। यह दो सौ से पांच सौ रुपये तक बिके । वहीं, लड़कियों ने 20 से 50 रुपये तक की दिल्ली की मेटल सेट, हैदराबादी चूड़ियों खरीदी। इसके अलावा आर्टिफिशियल ज्वैलरी भी खूब पसंद की गई ।
विज्ञापन
Karva Chauth
करवाचौथ पर मेंहदी लगाने के लिए देर रात तक बाजारों में मेंहदी कलाकारों के पास महिलाओं की भीड़ लगी रही। एस के मेहंदी आर्ट के कलाकार राहुल ने बताया कि इस बार ज्यादा महिलाओं ने भरा हुआ हाथ ज्यादा लगाया है। वहीं नव विवाहित महिलाओं ने दो हजार की ब्राइडल मेंहदी लगवाई। राजपुर रोड स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालक गीता सिंह ने बताया कि महिलाओं के लिये करवा चौथ स्पेशल पैकेज दिया गए थे। जिसे शनिवार को पार्लर में भीड़ रही।