फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे: लगातार दरक रही पहाड़ी, यात्रियों ने खुद पत्थर हटाकर बनाया रास्ता, तस्वीरें...

Fri, 26 Mar 2021 11:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 26 Mar 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Pithoragarh Ghat National Highway: Mountain Collapse Continue, People Clean Road after Debris Fall Photos
पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड में पिथौरागढ़-घाट राष्ट्रीय राजमार्ग के चुपकोट बैंड के पास पहाड़ी लगातार दरक रही है। शुक्रवार को भी पहाड़ी से बड़ी संख्या में पत्थर सड़क पर गिर गए। इससे यातायात बंद हो गया। यात्रियों और वाहन चालकों ने स्वयं पत्थर हटाए, इसके बाद यातायात सुचारु हो सका। पिथौरागढ़-घाट बारहमासी सड़क सीमांत के लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। चुपकोट बैंड पर कमजोर पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इस स्थान पर मार्च में ही सड़क दो बार बंद हो चुकी है। यह सड़क दो-तीन मार्च को 38 घंटे, जबकि 23-24 मार्च को 26 घंटे बंद रही थी।

Pithoragarh Ghat National Highway: Mountain Collapse Continue, People Clean Road after Debris Fall Photos
पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। करीब 150 मीटर लंबी पहाड़ी अभी भी लगातार दरक रही है। पहाड़ी से पत्थर और मलबा लगातार गिर रहा है। इससे हादसे का भी खतरा है।

Pithoragarh Ghat National Highway: Mountain Collapse Continue, People Clean Road after Debris Fall Photos
पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे पर दरकी पहाड़ी - फोटो : अमर उजाला

शुक्रवार को भी दिन में पहाड़ी से पत्थर गिरने से यातायात कुछ समय के लिए ठप रहा। इस मौके पर जेसीबी या पोकलैंड न होने से यात्रियों और चालकों ने स्वयं सड़क से पत्थर हटाए। इसके बाद छोटे वाहन निकल गए। बाद में मशीन से मलबा हटाने के पर बड़े वाहनों का संचालन शुरू हुआ। जिस स्थान पर मलबा आया है वहां पर पहाड़ी बेहद संवेदनशील बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pithoragarh Ghat National Highway: Mountain Collapse Continue, People Clean Road after Debris Fall Photos
पिथौरागढ़-घाट नेशनल हाईवे पर रास्ता बंद होने से फंसे लोग - फोटो : अमर उजाला

इस स्थान पर वर्ष 2020 में भारी भूस्खलन हुआ था। लगातार पहाड़ी के खिसकने से सड़क बरसात में आए दिन बंद हुई थी। मटेला से करीब 100 मीटर की दूरी पर पिथौरागढ़ की ओर स्थित चुपकोट बैंड की पहाड़ी पर पक्की सुरक्षा दीवारों की जरूरत है। यह पहाड़ी बेहद कमजोर होने के कारण सीमांत के लिए परेशानी का कारण बनी है।

विज्ञापन
Pithoragarh Ghat National Highway: Mountain Collapse Continue, People Clean Road after Debris Fall Photos
पिथौरागढ़ घाट नेशनल हाइवे पर आया मलबा - फोटो : अमर उजाला

सुरक्षा दीवार न होने से पहाड़ी से मलबा और पत्थर गिरते रहते हैं। यह सड़क कई बार बंद हो चुकी है। इसके चलते आए दिन लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिथौरागढ़-घाट सड़क सीमांत जिले की जीवन रेखा के समान होने से सड़क बंद होने पर सभी गतिविधियां ठप हो जाती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed