{"_id":"63526049868d3d3f7263d516","slug":"pm-narendra-modi-badrinath-mana-visit-pm-modi-told-about-connectivity-in-uttarakhand","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पीएम मोदी बोले- टूरिज्म का नया युग शुरू, वो स्थिति ला दूंगा जब पर्यटक माणा पास तक जाकर सैर करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पीएम मोदी बोले- टूरिज्म का नया युग शुरू, वो स्थिति ला दूंगा जब पर्यटक माणा पास तक जाकर सैर करेंगे
अमर उजाला नेटवर्क चमोली
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माणा में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उत्तराखंड को 3400 करोड़ रुपये के कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट की सौगात दी। पीएम ने पहले केदारनाथ रोपवे का शिलान्यास किया। इसके बाद हेमकुंड साहिब रोपवे और माणा में सड़कों की डबल लेन परियोजना का शिलान्यास किया।
पीएम मोदी ने इसके बाद देश के अंतिम गांव माणा में जनसभा को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि माणा में टूरिज्म का नया युग शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं के अस्तित्व में आने के बाद पर्यटक और तीर्थयात्री केवल बदरीनाथ से वापस नहीं जाएंगे। मैं वो स्थिति जरूर ला दूंगा जब पर्यटक माणा से माणा पास तक जाकर सैर कर सकेंगे।
पीएम ने कहा कि जब मैं हिमाचल गया था, तो वहां कुछ लोगों ने मुझसे कहा कि हमनें ट्रेन नहीं देखी थी, लेकिन आप वंदे भारत ट्रेन ले आए। प्रधानमंत्री ने कहा कि वो दिन मैं उत्तराखंड में भी देखना चाहता हूं। हिमाचल जैसे ही उत्तराखंड में भी विकास की गति तेजी से बढ़े। हिमालय की हरी भरी पहाड़ियों पर रेल गाड़ी की आवाज उत्तराखंड के विकास की नई गाथा लिखेगी।
Trending Videos
2 of 5
माणा गांव में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
कहा आधुनिक कनेक्टिविटी राष्ट्ररक्षा की भी गारंटी होती है। इसलिए बीते 8 सालों से हम इस दिशा में एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। भारतमाला के तहत देश के सीमावर्ती क्षेत्रों को बेहतरीन और चौड़े हाइवे से जोड़ा जा रहा है। सागरमाला से अपने सागर तटों की कनेक्टिविटी को सशक्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
माणा गांव में पीएम मोदी
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि अगर कनेक्टिविटी न हो तो पहाड़ में जीवन पहाड़ जैसा बन जाता है। कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल में रोपवे का एक बड़ा नेटवर्क बनने जा रहा है। हमनें पहले भी दूरस्त क्षेत्रों तक कनेक्टिविटी पहुंचाई है। अब पहाड़ में भी फोन की घंटी बजती है। सरकार पहाड़ के लिए ड्रोन की योजनाओं पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मैं माणा गांव की माताओं और बहनों को प्रणाम करता हूं। जिस तरह के उत्पाद वे बना रही हैं, उसके लिए वे बधाई की पात्र हैं। मैं उन्हें देखकर बड़ा प्रसन्न हुआ। वे अब अपनी आजीविका से खुश हैं।
4 of 5
माणा में प्रोजेक्ट का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि हेमकुंड रोपवे गोविंदघाट को हेमकुंड साहिब से जोड़ेगा। यह लगभग 12.4 किलोमीटर लंबा होगा और यात्रा समय को एक दिन से कम करके केवल 45 मिनट तक सीमित कर देगा। यह रोपवे घांघरिया को भी जोड़ेगा, जो फूलों की घाटी राष्ट्रीय उद्यान का प्रवेश द्वार है।
विज्ञापन
5 of 5
माणा में प्रोजेक्ट का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि करीब 1000 करोड़ रुपये लागत की माणा से माणा पास (एनएच - 07) और जोशीमठ से मलारी (एनएच 107बी) सीमांत सड़कों की डबल लेन परियोजना का भी शिलान्यास हुआ। सामरिक महत्व की दोनों सड़कों समेत सभी प्रोजेक्टों पर 3400 करोड़ रुपये लागत आएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।