फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब फिर से लकड़ी के घर में रहेंगे 'पीएम मोदी', साधु वेश में गंगा तट और गुफाओं में करते दिखेंगे साधना

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, उत्तरकाशी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi will stay in wood house and do austerity again in biopic
pm modi

दशकों पहले जिस जगह पर पीएम मोदी ने साधना की थी अब वे वहां फिर से तपस्या में लीन दिखेंगे। जी हां, यह दृश्य उनकी बायोपिक में देखने को मिलेगा। अमर उजाला से वार्ता के दौरान निर्देशक ओमंग कुमार ने बताया कि वह अपनी आगामी फिल्म की लोकेशन तलाशने के लिए उत्तरकाशी पहुंचे हैं।

PM Narendra Modi will stay in wood house and do austerity again in biopic
pm modi film poster - फोटो : twitter

फिल्म के नाम का खुलासा किए बगैर उन्होंने बताया कि यह फिल्म देश के प्रसिद्ध व्यक्ति की जीवनी पर आधारित होगी जिसमें विवेक ओबेरॉय बतौर एक्टर काम कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग के लिए गुजरात व दिल्ली के अलावा हिमालयी क्षेत्र के कुछ स्थानों को देखा गया है।
 

PM Narendra Modi will stay in wood house and do austerity again in biopic
omang kumar - फोटो : अमर उजाला

इसमें निर्देशक हीरो को पारंपरिक लकड़ी के घरों में रहते, गुफाओं व गंगा तट पर साधना करते तथा हिमालय की बर्फीली चोटियों पर विचरण करते दिखाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि काफी अध्ययन के बाद उन्हें हर्षिल व टिहरी क्षेत्र में फिल्म की जरूरत के अनुसार की कुछ लोकेशन की जानकारी मिली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Narendra Modi will stay in wood house and do austerity again in biopic
trivendra singh rawat

इसी का जायजा लेने कुमार उत्तरकाशी पहुंचे हैं। बताया कि इस संबंध में उन्होंने बीते मंगलवार को देहरादून में सीएम त्रिवेंद्र रावत से भी मुलाकात की थी। बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने जीवन के कुछ साल हिमालय में साधु की तरह साधना करते हुए गुजारे थे। 

विज्ञापन
PM Narendra Modi will stay in wood house and do austerity again in biopic
omang kumar

जबकि कुछ माह पूर्व अपने हर्षिल दौरे के वक्त भी पीएम ने गंगा तट में कुछ पल बिताए थे। वहीं ओमंग कुमार भी विवेक ओबरॉय को लेकर प्राइम मिनिस्टर नरेंद्र मोदी शीर्षक फिल्म बनाने जा रहे हैं। ऐसे में स्पष्ट है कि इस बहुचर्चित फिल्म के लिए ही टीम उत्तरकाशी पहुंची है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed