{"_id":"5ad022784f1c1b193d8b4d45","slug":"post-office-most-beneficial-scheme","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"छोटे इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा दे रही हैं डाकघर की ये स्कीम, इस तरह से उठाए फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटे इन्वेस्टमेंट में मोटा मुनाफा दे रही हैं डाकघर की ये स्कीम, इस तरह से उठाए फायदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 14 Apr 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
post office franchise
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए फाइनेंशियल ईयर में डाकघर में शुरू हुई ये योजनाएं आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा।
पोस्ट ऑफिस
- फोटो : SELF
एक अप्रैल से देश का सबसे बड़ा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक अपनी सर्विस शुरू कर देगा। शुरुआत में 50 जिलों से इस बैंक को आरंभ किया जाएगा। बाद में देश के सभी भागों में इसकी शाखाएं खोली जाएंगी। इस बैंक का गठन डाक विभाग के अधीन सार्वजनिक कंपनी के रूप में किया जाएगा। बैंक के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति अलग से होगी।
post office franchise
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक लोगों को कर्ज मुहैया कराने के साथ साथ बीमा सुविधाएं भी प्रदान करेगा। इसके जरिए सभी नागरिकों को कई सारी सेवाएं फ्री में मिलेंगी। पोस्ट मैन और ग्रामीण डाक सेवक शहरी और ग्रामीण इलाकों में डिजिटल भुगतान सेवा पहुंचाएंगे। बैंक के माध्यम से बेसिक बैंकिंग, डीबीटी लाभ का भुगतान, विभिन्न प्रकार के बिलों का भुगतान और टैक्स जमा करने जैसी सुविधाएं प्राप्त की जा सकेंगी। मार्च महीने से इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक काम करना शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : amar ujala
इसके अलावा पेमेंट बैंक के तहत एक लाख रुपये तक का सेविंग अकाउंट खुलवाया जा सकेगा। पेमेंट बैंक 25 हजार रुपए की जमा राशि पर 4.5 फीसदी का ब्याज, 25 हजार से 50 हजार रुपए की जमा राशि पर 5 फीसदी ब्याज और 50 हजार से 1 लाख रुपए की जमा राशि पर 5.5 फीसदी की रेट से ब्याज देगा। बैंक लोगों और छोटे कारोबारियों से 1 लाख रुपए तक का डिपॉजिट लेगी। लेकिन, पेमेंट बैंक से किसी तरह का लोन उपलब्ध नहीं होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
बैंक करंट अकाउंट और फाइनेंशियल सर्विस भी उपलब्ध करागी। इसके तहत इंश्योरेंस, म्युचअल फंड जैसी सुविधा भी मिलेगा। बैंक में लेनदेन के लिए आपका पता आधार कार्ड के पते के अनुसार ही मान्य होगा। पोस्टल पेमेंट बैंक ट्रांस्जेक्शन चार्ज के तौर पर 1 पैसा लेने की कोशिश करेगा। साथ ही 10 रुपए तक के ट्रांजेक्शन को भी इंडिया पोस्ट लोगों के सुविधा के अनुसार करने की कोशिश करेगा, ताकि लोगों को असुविधा न हो।