फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 दिन बाद दुनिया में आनी थी नन्ही सी जान, एक हादसे ने उजाड़ दी हंसते-खेलते पूरे परिवार की खुशियां

Sat, 22 Dec 2018 10:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, किच्छा Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 22 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman killed in accident before give birth child 
हादसे में मृतक गर्भवती महिला शिवानी

गर्भवती मां को क्या पता था कि उसकी एक जिद पूरे परिवार की खुशियों को छीन लेगी। चार दिन बाद दुनिया में नन्ही सी जान आनी थी, लेकिन इससे पहले ही एक हादसा परिवार के लिए ग्रहण बन गया। बहेड़ी बाईपास पर हुए भीषण हादसे में चार लोगों की मौत की खबर जैसे ही पुरानी मंडी स्थित वार्ड स्थित सन्नी के घर और ग्राम खमरिया स्थित उसकी ससुराल पहुंची तो परिजनों में कोहराम मच गया। 

Pregnant woman killed in accident before give birth child 
हादसे में मरे लोग

मोहल्ले में जिसे भी पता चला हर कोई सन्नी के घर पहुंच गया। जहां शिवानी मां बनने का सुख नहीं भोग पाई, वहीं उसकी भाभी सुमित्रा का दो माह पहले ही गर्भपात हो गया था और वह अपनी शादी की पहली सालगिरह भी नहीं मना पाई। परिजनों ने बताया कि सन्नी की शादी 18 अप्रैल 2017 खमरिया निवासी शिवानी से हुई थी। वर्तमान में शिवानी गर्भवती थी और दो-चार दिन में ही उसकी डिलीवरी होने वाली थी। 

Pregnant woman killed in accident before give birth child 
हादसे में मरे लोग

लिहाजा उसकी सास अनीता उसका पूरा ख्याल रख रही थी और एहतियातन उसे कहीं भी आने-जाने तक नहीं देती थी। इधर, शिवानी की रिश्तेदारी में बरेली में विवाह था। बहू शिवानी ने जब उस शादी में जाने की इच्छा जताई तो पहले तो अनीता ने उसे समझाते हुए नहीं जाने की सलाह दी, लेकिन शिवानी के कई बार कहने पर वह खुद भी शादी में चलने के लिए राजी हो गई। किसे पता था कि शिवानी की यही जिद हंसते-खेलते एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant woman killed in accident before give birth child 
हादसे में मरे लोग

 इधर, सूचना पर वार्ड सभासद सिमरनजीत कौर, पूर्व सभासद धनीराम समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सन्नी के घर पहुंचकर शोक जताया। थोड़ी ही देर बाद परिजन, सन्नी के चाचा महेंद्र और कुछ परिचित बरेली के लिए रवाना हो गए। उधर, ग्राम पक्की खमरिया में शुभम उर्फ कालू पुत्र पप्पू के घर में भी यह दुखद समाचार पहुंचते ही मातम पसर गया। आसपड़ोस के लोग हादसे में ननद-भाभी (सुमित्रा और शिवानी) की मौत से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन
Pregnant woman killed in accident before give birth child 
हादसे में मरे लोग

जहां शिवानी की शादी 18 अप्रैल 2017 को हुई थी वहीं सुमित्रा की शादी 29 दिसंबर 2017 को सोनू के साथ हुई थी। बताया जाता है कि करीब दो माह पूर्व ही उसका गर्भपात हो गया था और 29 दिसंबर को उसकी शादी की सालगिरह भी थी लेकिन ननद-भाभी अपनी खुशियों को जीने से पहले ही काल के गाल में समा गईं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed