सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: बदरीनाथ हाईवे पर जाम में फंसी गर्भवती, दर्द से तड़पता देख नर्सों ने रास्ते में ही कराया प्रसव

संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Sat, 23 May 2026 04:54 PM IST
सार

जाम में फंसी गर्भवती दर्द से तड़प रही थी। एंबुलेंस आगे नहीं बढ़ी तो नर्सों ने रास्ते में प्रसव करा दिया।

विज्ञापन
Pregnant Woman Stuck in Traffic Jam on Badrinath Highway Nurses Arrive and Deliver Baby in Route Chamoli News
जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर लग रहा जाम लाेगों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। लगातार लग रहे जाम ने शुक्रवार को एक गर्भवती महिला के लिए गंभीर स्थिति पैदा कर दी। किमाणा गांव की गर्भवती महिला को प्रसव के लिए वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जा रहा था, लेकिन ज्योतिर्मठ थाने के पास भारी जाम में वाहन फंस गया।



काफी देर तक यातायात नहीं खुलने से महिला की हालत बिगड़ने लगी और परिजनों में चिंता बढ़ गई।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए इसकी सूचना करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी गई। सूचना मिलते ही अस्पताल से नर्सें और चिकित्सकीय स्टाफ आवश्यक उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचे।
 

Pregnant Woman Stuck in Traffic Jam on Badrinath Highway Nurses Arrive and Deliver Baby in Route Chamoli News
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सड़क किनारे वाहन को खड़ा कर प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के बीच महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने भी भीड़ नियंत्रित करने और मदद पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Trending Videos
Pregnant Woman Stuck in Traffic Jam on Badrinath Highway Nurses Arrive and Deliver Baby in Route Chamoli News
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ज्योतिर्मठ में लगातार लग रहे जाम पर नाराजगी जताई। जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक कमल रतूड़ी का कहना है कि हर दिन स्कूली बच्चे, मरीज और आम नागरिक घंटों जाम में फंस रहे हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित हो रही हैं। प्रशासन को जाम से निपटने के पुख्ता इंतजाम करने चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pregnant Woman Stuck in Traffic Jam on Badrinath Highway Nurses Arrive and Deliver Baby in Route Chamoli News
जाम में फंसी गर्भवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

सीएचसी ज्योतिर्मठ के प्रभारी डॉ. गौतम भारद्वाज ने बताया कि मारवाड़ी चौक से नृसिंह मंदिर मार्ग पर काफी देर से जाम लगा हुआ था। अपराह्न करीब साढ़े पांच बजे एक महिला का फोन आया और जाम में फंसी गर्भवती के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही है।

ये भी पढे़ं...SIR: उत्तराखंड की मतदाता सूची हुई फ्रीज, अभी नए वोटर नहीं बनेंगे, 15 सितंबर को प्रकाशित होने के बाद हटेगी रोक

 

विज्ञापन
Pregnant Woman Stuck in Traffic Jam on Badrinath Highway Nurses Arrive and Deliver Baby in Route Chamoli News
जाम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस पर शीघ्र मौके पर स्टाफ नर्स व एएनएम को भेजा गया। अस्पताल तक जल्द न पहुंचने की स्थिति में सड़क किनारे ही प्रसव कराया गया। उन्होंने बताया कि जाम खुलने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया। जच्चा-बच्चा स्वस्थ हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed