सब्सक्राइब करें

President Election: आकर्षण का केंद्र रहे उत्तराखंड के सबसे बुजुर्ग विधायक, राष्ट्रपति चुनाव में छठीं बार किया मतदान

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 18 Jul 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
President Election 2022: oldest MLA of Uttarakhand banshidhar bhagat voted for the sixth time in the presidential election
विधायक बंशीधर भगत - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने के लिए पहुंचे वर्तमान में उत्तराखंड के सबसे बुजुर्ग विधायक बंशीधर भगत आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने भगवा कुर्ता, पहाड़ी कॉली टोपी पहनी हुई थी।  मतदान करने के बाद उन्होंने मीडियाकर्मियों को बताया कि वह छठीं बार राष्ट्रपति चुनाव में मतदान कर रहे हैं। सबसे पहले उन्होंने राष्ट्रपति पद के लिए 1992 में मतदान किया था।



1991 में वह नैनीताल से विधायक चुने गए थे। 1992 में राष्ट्रपति शंकर दयाल शर्मा निर्वाचित हुए थे। इसके बाद उन्होंने एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल, प्रणव मुखर्जी और रामनाथ कोविंद के चुनाव में मतदान किया।

Presidential Election 2022: उत्तराखंड में सीएम धामी समेत 67 विधायकों ने किया मतदान

बकौल भगत, वर्तमान विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव में सबसे अधिक बार मतदान करने वाले विधायक हैं। भगत ने कहा कि राजग प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्रपति बनना तय है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुर्मू को प्रत्याशी बनाए जाने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। 
 

राष्ट्रपति चुनाव में उत्तराखंड से 70 विधायकों में से 67 ने मतदान किया। सरकार में कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास, कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ व राजेंद्र भंडारी वोट देने नहीं पहुंचे। मतदान समाप्ति के बाद मतपेटी को सील बंद कर कड़ी सुरक्षा में विमान से दिल्ली भेज दिया गया है। 

Trending Videos
President Election 2022: oldest MLA of Uttarakhand banshidhar bhagat voted for the sixth time in the presidential election
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को विधानसभा भवन के द्वितीय तल में रूम नंबर 321 में सुबह 10 बजे मतदान शुरू हुआ। चुनाव के लिए भाजपा की ओर से विधायक खजान दास व अनिल नौटियाल और कांग्रेस की ओर से विधायक ममता राकेश को एजेंट बनाया गया। विधानसभा सचिव एवं सहायक रिटर्निंग आफिसर मुकेश सिंघल की देखरेख में मतदान हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
President Election 2022: oldest MLA of Uttarakhand banshidhar bhagat voted for the sixth time in the presidential election
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी 10.15 बजे विधानसभा पहुंच कर मतदान किया। भाजपा विधायकों में मतदान को लेकर काफी उत्साह दिखा लेकिन अस्वस्थ होने के कारण कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास अपना वोट नहीं डाले पाए। वहीं किच्छा कांग्रेस विधायक तिलकराज बेहड़ भी अस्वस्थ होने से मतदान करने नहीं पहुंचे।
President Election 2022: oldest MLA of Uttarakhand banshidhar bhagat voted for the sixth time in the presidential election
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
बदरीनाथ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भंडारी भी अनुपस्थित रहे। शाम पांच बजे तक भाजपा के 46, कांग्रेस के 17, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायकों ने मतदान किया। भाजपा, बसपा और निर्दलीय विधायकों ने राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को समर्थन दिया है। 
 
विज्ञापन
President Election 2022: oldest MLA of Uttarakhand banshidhar bhagat voted for the sixth time in the presidential election
उत्तराखंड में मतदान - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू की जीत तय है। चुनाव में मतदान सिर्फ औपचारिकता है। भाजपा के विधायकों के साथ बसपा और निर्दलीय विधायकों का भी मुर्मू को समर्थन मिला है। आदिवासी और जनजाति क्षेत्र से संबंध रखने वाली द्रोपदी मुर्मू को भारी समर्थन मिला है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed