फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मसूरी से हिमालय की खूबसूरती देखकर मंत्रमुग्ध हो गए PM मोदी, देखिए उनके दौरे की खास तस्वीरें

Thu, 26 Oct 2017 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 26 Oct 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
prime minister modi saw beauty of Himalayas from Mussoorie
modi in mussoorie

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल बहादुर शास्त्री अकादमी के कालिंदी गेस्ट हाउस से हिमालय का दीदार किया। ढलते सूरज के साथ हिमालय की खूबसूरती देखकर वे मंत्रमुग्ध हो गए। तस्वीरें...

prime minister modi saw beauty of Himalayas from Mussoorie
modi in mussoorie

बता दें कि, यहां से सालभर हिमालय की बर्फ से ढकी हुई चोटियां नजर आती हैं। कालिंदी गेस्ट हाउस के लॉन से हिमालय का नजारा देखने के लिए काफी प्रसिद्ध है। हेलीकॉप्टर से मसूरी पहुंचने के बाद पीएम मोदी कार से एलबीएस अकादमी पहुंचे। उन्होंने करीब तीन बजे कालिंदी गेस्ट हाउस और सरदार पटेल सभागार में एकेडमिक काउंसिल के सदस्यों से वार्ता की।

prime minister modi saw beauty of Himalayas from Mussoorie
modi in mussoorie

गौरतलब है कि, 43 वर्ष बाद बृहस्पतिवार को जब देश का कोई प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी पहुंचा तो 369 भावी आईएएस अफसरों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर अकादमी के प्रशिक्षु आईएएस खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। अकादमी में पीएम मोदी का सारे जहां से अच्छा, कदम बढ़ाए जा... गीत पर बैंड की धुनों के साथ जोरदार स्वागत हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
prime minister modi saw beauty of Himalayas from Mussoorie
modi in mussoorie

इसके बाद उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री और सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम आज प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करेंगे। पहाड़ों की रानी मसूरी में बृहस्पतिवार सुबह से ही लोग आसमान में टकटकी लगाए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब दो बजे पीएम नरेंद्र मोदी तीन सैन्य हेलीकॉप्टरों के साथ मसूरी के पोलो ग्राउंड हेलीपैड पहुंचे। 43 साल बाद देश के प्रधानमंत्री के अकादमी आने को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था।

विज्ञापन
prime minister modi saw beauty of Himalayas from Mussoorie
modi in mussoorie

बताते चलें कि इससे पहले वर्ष 1974 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने एलबीएस अकादमी पहुंचकर प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों से मुलाकात की थी। बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने बीच पाकर भावी अफसर अभिभूत दिखे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed