{"_id":"5e4625f58ebc3ee5ac313095","slug":"pulwama-attack-1st-anniversary-martyr-mohanlal-raturi-son-want-to-become-army-soldier","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमला: पिता की शहादत को याद कर गर्व से भर उठा बेटा, सेना में जाकर करना चाहता है देश सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलवामा हमला: पिता की शहादत को याद कर गर्व से भर उठा बेटा, सेना में जाकर करना चाहता है देश सेवा
पुलवामा हमले की आज पहली बरसी है। वो काली यादें जब भी जहन में आती हैं तो रूह तक कांप उठती है। आज ही के दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। उनमें से एक देहरादून के मोहन लाल रतूड़ी भी थे।
2 of 6
बरसी से एक दिन पहले जब उनके परिवार से बात की गई तो वे बोले कि उन्हें गम तो है कि उनका संरक्षक उनके साथ नहीं है। साथ ही पत्नी और बच्चों को गर्व है कि उनका पति व पिता देश के लिए शहीद हुआ है। उनका परिवार मजबूत हौसलों के साथ रह रहा है। बच्चे का जज्बा तो काबिले तारीफ है।
3 of 6
वह सेना में अधिकारी बनना चाहता है। 14 फरवरी 2019 में पुलवामा में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के दो जवान शहीद हुए थे। उसमें एक दून के मोहनलाल रतूड़ी और दूसरे विरेंद्र सिंह थे। मोहनलाल की तीन बेटियां और दो बेटे हैं। पत्नी सरिता बताती हैं कि पति की शहादत के बाद अचानक परिवार की जिम्मेदार उन पर आ गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
शुरुआत में हौसला टूटने लगा था, लेकिन अब वह मजबूती के साथ परिवार को आगे बढ़ा रही हैं। इसके लिए वह सीआरपीएफ, सेना, सरकार का आभार प्रकट करती हैं। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बेटी अनुसूया की शादी हो चुकी है। जबकि बेटी वैष्णवी डीएवी पीजी कॉलेज से बीएड कर रही है।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
तीसरी बेटी गंगा कोटा में मेडिकल की कोचिंग कर रही है। बड़े बेटे शंकर को सरकारी नौकरी मिल चुकी है और उससे छोटा बेटा श्रीराम के वि आईटीबीपी में दसवीं कक्षा का छात्र है। श्रीराम सेना में अधिकारी बनना चाहता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।