फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा बंधन 2019: दुर्लभ संयोग में बेहद खास होगी राखी, भाई की तरक्की के लिए बहनें जरूर करें ये एक काम

Sun, 11 Aug 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 11 Aug 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 Rare Coincidence sisters must do this for Brother fortune

इस साल रक्षा बंधन का त्योहार 15 अगस्त को मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं। लेकिन इस बार यह त्योहार भाई-बहनों के लिए और भी खास होने जा रहा है। 

Raksha Bandhan 2019 Rare Coincidence sisters must do this for Brother fortune

ज्योतिषाचार्य पं. मनोज कुमार द्विवेदी के अनुसार, रक्षाबंधन का यह पवित्र त्योहार इस बार गुरुवार के दिन पड़ रहा है। यह दिन देव गुरु बृहस्पति का दिन माना जाता है। रक्षाबंधन को लेकर मान्यता है कि देवगुरू बृहस्पति ने देवराज इंद्र की विजय प्राप्ति के लिए इंद्र की पत्नी को रक्षासूत्र बांधने को कहा था। 

Raksha Bandhan 2019 Rare Coincidence sisters must do this for Brother fortune

इसके बाद से ही रक्षा बंधन का त्योहार मनाने की प्रथा शुरु हुई। इस कारण गुरुवार के दिन यह पर्व होने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। इस दिन भाई बहन सुबह सबसे पहले भगवान विष्णु का पूजन करें और बाद में राखी बांधे तो और भी शुभ होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 Rare Coincidence sisters must do this for Brother fortune

वहीं, इस बार राखी पर भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसलिए बहनें भाइयों की कलाई पर सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त के बीच रक्षाबंधन का अनुष्ठान कर सकती हैं। अनुष्ठान का समय प्रात: 05:53 से सांय 17:58 बजे तक रहेगा। अपराह्न मुहूर्त 13:43 बजे से 16:20 बजे तक है।

विज्ञापन
Raksha Bandhan 2019 Rare Coincidence sisters must do this for Brother fortune

रक्षाबंधन के दिन रेशमी वस्त्र में केशर, सरसों, चंदन चावल एवं दुर्वा रखकर रंगीन सूत का पूजन करने के बाद भाई के दाहिने हाथ में बांधना चाहिए। इससे वर्ष भर सुख समृद्धि रहती हैं। रक्षाबंधन के पर्व के संबंध में कई कथाएं प्रचलित हैं। बताया जाता है कि श्रावण पूर्णिमा के दिन राजा बलि को लक्ष्मी जी ने राखी बांधी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed