फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'चमत्कारी' बाबा आशु गुरु के बारे में सामने आई एक और चौंकाने वाली बात, पढ़कर यकीन नहीं कर पाएंगे

Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
आरडी खान/अमर उजाला, काशीपुर
आरडी खान/अमर उजाला, काशीपुर Updated Sun, 16 Sep 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Rape Accused Ashu bhai guruji Connection with uttarakhand kashipur
ashu bhai guruji

इलाज कराने आई एक महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुत्र के साथ गाजियाबाद पुलिस की गिरफ्त में आए कथित चमत्कारी बाबा आशु भाई गुरु के बारे में एक और जानकारी सामने आई है। आशु भाई का अब उत्तराखंड के काशीपुर से कनेक्शन सामने आया है। काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल नई बस्ती में आशु गुरु की ससुराल है। आशु गुरु और उसका परिवार जहां अरबों का मालिक है, वहीं काशीपुर में उसके साले का परिवार मुफलिसी में दिन काट रहा है।


 

Rape Accused Ashu bhai guruji Connection with uttarakhand kashipur
ashu bhai guruji

आशु गुरु के भक्तों की फेहरिस्त में काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के तमाम धनाड्य परिवार शामिल हैं।  दिव्य शक्तियों से लोगों की किस्मत संवारने का दावा करने वाले रोहिणी (दिल्ली) निवासी आशु भाई गुरु , उनके पुत्र और एक अन्य साथी के खिलाफ एक महिला ने आठ सितंबर को दिल्ली के हौजखास थाने में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था।

Rape Accused Ashu bhai guruji Connection with uttarakhand kashipur
ashu bhai guruji

बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस ने आरोपी बाबा और उसके पुत्र को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आसिफ खान उर्फ आशु बाबा का विवाह 30 वर्ष पूर्व मोहल्ला कटोराताल (काशीपुर) निवासी फहमिदा के साथ हुआ था। तब तक आसिफ वकालत करता था। इससे पूर्व वह ड्राइक्लीनर्स का काम भी कर चुका है। उसके पिता इदा खान सेना से रिटायर्ड थे। ढाई दशक पूर्व एक तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद आसिफ भी लोगों को भविष्य बताने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rape Accused Ashu bhai guruji Connection with uttarakhand kashipur
ashu bhai guruji

आशु भाई गुरु की एक बेटी और एक बेटा डॉक्टर हैं। छोटी बेटी फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाना माना चेहरा है। दिल्ली के रोहिणी एवं हौजखास क्षेत्र में बाबा का भव्य आश्रम है। राधे मां से भी बाबा की नजदीकियां बताई गई हैं। आशु भाई के साले अखलाक ने कटोराताल के मकान का हिस्सा बेचकर मोहल्ला नईबस्ती में छोटा सा मकान बनाया है।

विज्ञापन
Rape Accused Ashu bhai guruji Connection with uttarakhand kashipur
ashu bhai guruji

उस पर चार बेटियों व एक बेटे की जिम्मेदारी है। उसकी माली हालत ठीक नहीं है। रोजगार की तलाश में अखलाक को वतन छोड़ना पड़ा। वह अभी सऊदी में है। अखलाक की पत्नी सितारा बताती है कि आशुभाई बहुत ही मिलनसार स्वभाव के हैं। उनकी पत्नी व बच्चे यहां आते रहते हैं। शहर में उनके और भी कई रिश्तेदार है। पत्नी फहमिदा के नाम उन्होंने आंखों के अस्पताल के पास एक भूखंड भी खरीदा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed