फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश: बैराज जलाशय से मिला किशोर का शव, जन्मदिन का जश्न मनाते हुए नीम बीच पर डूबे थे तीन दोस्त, तस्वीरें

Wed, 20 Jul 2022 11:41 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jul 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh News: Drowned Boy dead body recovered from barrage reservoir photos
बैराज से मिला किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला

ऋषिकेश में तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर गंगा में डूबे गुमानीवाला के तीन किशोरों में से एक का शव एसडीआरएफ ने बैराज जलाशय से बरामद किया है। बुधवार को पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए तीनों किशोरों के परिजनों को बुलाया। जैसे ही वत्सल के माता-पिता ने अपने बेटे के शव को देखा तो दोनों फफक कर रोने लगे।



बदरीनाथ हाईवे: पुल की शटरिंग के नीचे दबकर जिंदा दफन हुए दो मजदूर, सरिया काटकर निकाले शव, देखें तस्वीरें

शनिवार को गुमानीवाला निवासी वत्सल बिष्ट का जन्मदिन था। वत्सल अपने आठ साथियों के साथ तपोवन क्षेत्र के नीम बीच पर पार्टी करने के लिए पहुंचा था। पार्टी करते हुए किशोर गंगा में नहाने लगे। नहाते समय वत्सल बिष्ट (17) पुत्र महेंद्र बिष्ट, आर्यन बंगवाल (16) पुत्र वीरेंद्र बंगवाल और प्रतीक मलेठा (16) पुत्र राकेश चंद्र तेज बहाव में बह गए।

सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने गंगा में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन किशोर का कहीं पता नहीं चला। एसडीआरएफ की टीम लगातार किशोरों की खोजबीन में जुटी थी। 

Rishikesh News: Drowned Boy dead body recovered from barrage reservoir photos
बैराज से मिला किशोर का शव - फोटो : अमर उजाला

एसडीआरएफ निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि बुधवार को टीम बैराज जलाशय के पास गंगा में डूबे किशोरों की खोज कर रही थी। इस दौरान टीम को जलाशय में एक शव दिखाई दिया। टीम ने शव को जलाशय से निकाला।

Rishikesh News: Drowned Boy dead body recovered from barrage reservoir photos
बैराज से किशोर के शव को लाती टीम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए गंगा में डूबे तीनों किशोरों के परिजनों को मौके पर बुलाया।  ऋषिकेश कोतवाली क्षेत्र के गुमानीवाला की गली नंबर 28 निवासी महेंद्र बिष्ट ने शव की पहचान अपने बेटे वत्सल के रूप में की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rishikesh News: Drowned Boy dead body recovered from barrage reservoir photos
बैराज से किशोर के शव को लाती टीम - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने बताया कि अन्य दो किशोरों की खोज के लिए बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाया जाएगा। एसडीआरएफ की तलाशी अभियान टीम में लाल सिंह, मातबर सिंह, सुमित तोमर, सागर सिंह, पंकज सिंह और दीपक जोशी शामिल रहे।

विज्ञापन
Rishikesh News: Drowned Boy dead body recovered from barrage reservoir photos
गंगा में बहे तीन किशोरों को ढूंढती टीम - फोटो : अमर उजाला

तपोवन नीम बीच गंगा का ऐसा तट है जो पर्यटकों को बरबस अपनी तरफ आकर्षित करता है। प्रकृति की सुंदरता और रेतीली जगह पर पर्यटक यहां सैर सपाटे के साथ मौज मस्ती करते हैं। लेकिन गंगा में उतरने वाले कई पर्यटक गहराई का अंदाजा नहीं होने के कारण तेज धाराओं में ओझल हो जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed