फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूटिलिटी पर गिरी चट्टान तो मची चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें

Sun, 08 Nov 2015 10:31 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 08 Nov 2015 10:31 AM IST
विज्ञापन

यूटिलिटी पर गिरी चट्टान तो मची चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें

Rock fall on utility at kalsi chakrata road.

उत्तराखंड में जौनसार बावर की लाइफ लाइन कहे जाने वाले कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान चट्टान की चपेट में आई यूटिलिटी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इससे यूटिलिटी सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, आठ अन्य घायल हो गए।

यूटिलिटी पर गिरी चट्टान तो मची चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें

Rock fall on utility at kalsi chakrata road.

यूटिलिटी में कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें से दो को मामूली खरोंच आई है। हादसे में एलएनटी मशीन का चालक भी घायल हो गया। यूटिलिटी (यूके-07 सीए 2074) विकासनगर से चकराता की ओर जा रही थी। शनिवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे एलएनटी मशीन कालसी-चकराता मार्ग पर चापनू के निकट चौड़ीकरण कार्य में जुटी हुई थी। इसी दौरान अचानक एक चट्टान भरभराकर ढह गई।

यूटिलिटी पर गिरी चट्टान तो मची चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें

Rock fall on utility at kalsi chakrata road.

वहां से गुजर रही यूटिलिटी इसकी चपेट में आकर खाई में जा गिरी। हादसे में बहादुर सिंह (60) पुत्र खंकरू निवासी मंगताड़, त्यूनी की मौके पर ही मौत हो गई। ओमपाल राणा पुत्र स्वर्गीय संतराम, सुल्तान सिंह पुत्र बर्फीराम दोनों निवासी कुनैन त्यूनी, तोसी मलासी पत्नी एके मलासी अंबीवाला प्रेमनगर, राजेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह, दीपा क्षेत्री पत्नी विषू क्षेत्री, कमला क्षेत्री पत्नी भोपाल क्षेत्री, विषू क्षेत्री पुत्र भोपाल क्षेत्री और चालक डंबर पुत्र कमल सिंह सभी निवासी सावड़ा त्यूनी घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूटिलिटी पर गिरी चट्टान तो मची चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें

Rock fall on utility at kalsi chakrata road.

वाहन के खाई में गिरते ही आसपास के लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। नायब तहसीलदार चकराता स्वराज सिंह तोमर, पटवारी देवेंद्र सिंह रावत, कमलेश शर्मा, कालसी थाना पुलिस के जवानों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से मशक्कत के बाद घायलों को खाई से बाहर निकाला।

विज्ञापन

यूटिलिटी पर गिरी चट्टान तो मची चीख-पुकार, दर्दनाक तस्वीरें

Rock fall on utility at kalsi chakrata road.

घायलों को सीएचसी विकासनगर और कालिंदी अस्पताल भेजा गया। गंभीर घायल तोसी मलासी को सीएचसी विकासनगर से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, एलएनटी चालक तिलकराज शर्मा निवासी धरावन, हिमाचल प्रदेश को सीएचसी साहिया में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed