स्वर्गीय एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की हत्या के आरोप में रोहित की पत्नी अपूर्वा की गिरफ्तारी के बाद अमर उजाला ने उज्ज्वला तिवारी से बात की तो एक मां का दर्द आंसुओं के जरिए छलक पड़ा। उन्होंने कहा कि अपूर्वा और उसके परिवार के खिलाफ मेरे पास और भी सबूत हैं जिन्हें मैं जल्द सार्वजनिक करूंगी।
मेरे पास हैं अपूर्वा के खिलाफ और भी सबूत, जल्द सार्वजनिक करूंगी : उज्ज्वला तिवारी
सवाल पूछते ही उज्ज्वला का गला भर गया। उन्होंने कहा कि 'जी मैं क्या प्रतिक्रिया दूं। ऐसा टूटी पड़ी हूं, मैं पीपलपानी कर लूं उसके बाद आप लोगों से बात करूंगी। मीडिया के पास भी पूरे तथ्य नहीं हैं, इसलिए मीडिया भी न्याय नहीं कर पा रही है। मैं अपने एडवोकेट से बात कर लूं, इसके बाद सब कुछ सामने रखूंगी।'
सामने आई हत्या से पहले रोहित शेखर तिवारी की आखिरी फोटो, मां उज्ज्वला के साथ थे बेहद खुश...
मेरे पास अपूर्वा और उसके परिवार के खिलाफ काफी रिकॉर्डिंग्स हैं। शादी के बाद सगी भांजी दीक्षा ने आकर बताया कि आपने तो कहां इससे शादी कर ली, क्या हो गया अम्मा जी। आपने देखा क्यों नहीं। मैंने कहा मेरा बेटा कहने लगा कि अच्छी है, तों मैं क्या कहती। उन्होंने कहा कि ये मैं पूरा राइटअप आप लोगों को लिखकर भेजूंगी।
आपको तो विस्तार से छापनी पडे़गी। जिससे कि इसका असली चरित्र सामने आ सके। मैं आज कुछ कहूंगी या बोलूंगी तो उसका कोई फायदा नहीं है। आप कहेंगे कि उज्जवला जी ने ये बोला है। अपूर्वा बहुत शातिर है, पुलिस को भी मामला ब्रेक करने में आठ दिन लग गए।
नृशंस अपराधी है अपूर्वा शुक्ला, रोहित के बाद अगला टारगेट मैं थी: उज्ज्वला तिवारी
मैं आपको क्या बताऊं इतना लंबा प्रकरण है। मैं जब तक यह आपको लिखकर नहीं दूं, तब तक आप लोगों का कर्तव्य है कि जो सारी गलत धारणाएं हैं उनसे बचें। हमारी दूसरी बहु तो सीधे सादे गांव के रहने वाले और दिन रात सेवा करने वाले परिवार से है।