फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस लड़के ने गूगल में ढूंढ निकाली एक बड़ी गलती, मिला ऐसा इनाम कि हर कोई दे रहा शाबाशी

Fri, 28 Dec 2018 08:30 AM IST
अलका त्यागी चयन राजपूत/अमर उजाला, रुद्रपुर
चयन राजपूत/अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 28 Dec 2018 08:30 AM IST
विज्ञापन
Satyam Rastogi Found Big Mistake in Google and Get reward 
सत्यम रस्तोगी

दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले सर्च इंजन गूगल में गलती मिली तो गूगल ने भी इसे स्वीकार किया। ट्रांजिट कैंप निवासी 24 वर्षीय साइबर एक्सपर्ट सत्यम रस्तोगी ने सर्च इंजन गूगल में गलती निकालकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गूगल की सिक्योरिटी टीम ने गलती निकालने पर उन्हें बतौर इनाम 500 डॉलर की प्रोत्साहन राशि दी है। 

Satyam Rastogi Found Big Mistake in Google and Get reward 
सत्यम रस्तोगी

सत्यम देहरादून की बेमको साइबर सिक्योरिटी में वेब एप्लीकेशन सिक्योरिटी रिसर्च और हैकर (सीनियर मैनेजर) के पद पर कार्यरत हैं। उनका दावा है कि 20 दिसंबर को गूगल की साइट पर उन्होंने फेमबीट (जिसमें गूगल के एड आते हैं) में सीएसआरएफ नाम का बग (वायरस) ढूंढ निकाला। 

Satyam Rastogi Found Big Mistake in Google and Get reward 
सत्यम रस्तोगी को मिला ई मेल

उन्होंने तुरंत गूगल के सिक्योरिटी टीम को बग मिलने संबंधी मेल भेजा। थोड़ी देर बाद ही गूगल ने भी गलती की पुष्टि की। गलती ढूंढने पर गूगल ने उन्हें 500 डॉलर प्रोत्साहन राशि देने का मेल किया। गूगल की सिक्योरिटी टीम ने सत्यम को वलनरेबिलिटी प्रोग्राम के तहत हॉल ऑफ फेम में 541वीं रैंक भी प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Satyam Rastogi Found Big Mistake in Google and Get reward 
सत्यम रस्तोगी

सत्यम ने बताया कि शिकागो (अमेरिका) में 2019 में गूगल की होने वाली वार्षिक कांफ्रेंस में उन्हें आमंत्रित किया गया है। सत्यम ने पिछले साल एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट कंपनी की वेबसाइट में भी बग ढूंढे थे। तब भी उन्हें काफी प्रोत्साहन मिला था। 

विज्ञापन
Satyam Rastogi Found Big Mistake in Google and Get reward 
सत्यम रस्तोगी

सत्यम ने बताया कि उन्होंने इजराइल के ओएससीपी (ऑफेंसिव सिक्योरिटी सर्टिफाइड प्रोफेशनल) कोर्स की ऑनलाइन पढ़ाई की। यह कोर्स भारत में बहुत कम लोग ही कर पाते हैं। उनकी माता बबली रस्तोगी ब्यूटी पार्लर चलाती हैं, जबकि पिता राम अवतार का साल 2014 में गंभीर बीमारी के चलते निधन हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed