नए वित्तीय वर्ष में स्टेट बैंक आफ इंडिया ने ग्राहकों के लिए धनराशि आहरण और जमा करने की समय सीमा तय कर दी है। बदले नियमों से जनता की जेब पर डांका पड़ रहा है। साथ ही ग्राहकों से लिए जाने वाले सर्विस टैक्स और शुल्क का निर्धारण करते हुए एक अप्रैल 2017 से प्रभावी कर दिया है। बचत खाते में न्यूनतम बैलेंस न रखने पर अब शुल्क देना होगा।
सरकारी बैंक के खाताधारकों के लिए बुरी खबर, अगर ध्यान नहीं दिया तो खाली होगी जेब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट बैंक आफ इंडिया में आप नगद जमा माह में तीन बार निशुल्क कर सकेंगे। तीन बार के बाद जमा करने पर 58 रुपये हर बार जमा करने पर देने होंगे। चालू खाते में 25 हजार रुपये प्रतिदिन जमा कर सकते हैं और 25 हजार से अधिक जमा करने पर एक रुपये प्रति हजार रुपये पर देने होंगे।
चालू खाते में जमा करने पर कम से कम 58 रुपये और अधिकतम 23 हजार रुपये लिए जाएंगे। बचत खाते में दो हजार रुपये हर हाल में रखने होंगे। दो हजार रुपये से कम होने पर सौ रुपये प्रति माह और चालू खाते में दस हजार रुपये से कम होने पर 575 रुपये प्रतिमाह देने होंगे।
अब आपको एटीएम बदलने पर 345 रुपये और डुप्लीकेट पिन लेने पर 58 रुपये देने होंगे। साथ ही डुप्लीकेट पास बुक लेने पर 115 रुपये देने होंगे। बचत खाता छह माह के भीतर बंद करने पर 575 रुपये और छह माह से एक वर्ष के भीतर 1150 रुपये देने होंगे। जबकि चालू खाते को बंद करने के लिए 1150 रुपये देने होंगे। खाते में पर्याप्त धनराशि न होने पर अगर चेक वापस आता है तो 575 रुपये और अन्य तकनीकी कारणों से चेक वापस जाने पर 173 रुपये देने होंगे।
डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक अगर आप पांच हजार रुपये का बनवाएंगे तो 25 रुपये, 5 से 10 हजार के लिए 50 रुपये, 10 हजार से 01 लाख तक पांच रुपये प्रति हजार या न्यूनतम 60 रुपये और अधिकतम पांच सौ रुपये लिए जाएंगे। एक लाख से अधिक पर प्रति हजार पर चार रुपये के हिसाब से चुकाने होंगे। इसमें बैंक आप से न्यूनतम छह सौ और अधिकतम दो हजार रुपये ले सकता है। डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक को फिर से वैध करवाने या निरस्त कराने के एवज में 230 रुपये प्रति डिमांड ड्राफ्ट/बैंकर्स चेक के लिए देने होंगे। 40 लेनदेन करने के बाद ग्राहक अगर खाते का विवरण (स्टेटमेंट प्रिंट) लेता है तो 115 रुपये देने होंगे।