{"_id":"57b481ff4f1c1b61556eb5e2","slug":"shaheed-bhagat-singh-statue-broken-in-haridwar","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी में हुआ शहीद भगत सिंह का अपमान, तोड़ डाली प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी में हुआ शहीद भगत सिंह का अपमान, तोड़ डाली प्रतिमा
Thu, 18 Aug 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Thu, 18 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhagat singh statue
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
धर्मनगरी हरिद्वार में शहीद भगत सिंह के अपमान से युवाओं में आक्रोश फैल गया। टिबड़ी में शहीद पार्क में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने खंडित कर दिया। इससे प्रतिमा लगाने वाली समिति के सदस्यों ने हंगामा काटा।
2 of 5
bhagat singh statue
- फोटो : AmarUjala
टिबड़ी फाटक के सामने शहीद पार्क में शहीद भगत सिंह प्रचार प्रसार समिति के सदस्यों ने 14 अगस्त को सरदार भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित की थी। प्रतिमा सड़क के किनारे किसी बाउंड्री में न होकर खुले में लगाई हुई थी।
3 of 5
bhagat singh statue
- फोटो : AmarUjala
आसपास के लोगों का कहना है कि मंगलवार की रात 12 बजे तक प्रतिमा सही हालत में थी, लेकिन बुधवार की सुबह खंडित मिली। इसकी सूचना मिलते ही समिति के अध्यक्ष वरूण बालियान, महामंत्री अमन गर्ग, कोषाध्यक्ष सचिन बेनीवाल, अनुज सिंह, सचिन चौधरी, मुरली मनोहर आदि युवा पहुंचे। उन्होंने वहां पर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
bhagat singh statue
- फोटो : AmarUjala
मौके पर पहुंचे सीओ सदर जेपी जुयाल, रानीपुर कोतवाली के प्रभारी कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने मामले की जानकारी लेते हुए आक्रोशित भीड़ को समझाया। सीओ ने आरोपियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सूचना पर एमएनए विप्रा त्रिवेदी पहुंची और मामले की जानकारी ली। प्रशासन की ओर से पहुंचे लेखपाल बिजेंद्र ने मामले की रिपोर्ट तैयार की।
विज्ञापन
5 of 5
bhagat singh statue
- फोटो : AmarUjala
समिति के महामंत्री एवं पार्षद अमन गर्ग ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह की प्रतिमा खंडित किए जाने पर अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई को तहरीर दी है। जिस पर रानीपुर कोतवाली ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।