{"_id":"676b9aaf4bd190579c054dd5","slug":"snowfall-in-auli-a-day-before-christmas-heavy-snowfall-tourists-flocked-to-auli-uttarakhand-watch-photos-2024-12-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Snowfall: क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Snowfall: क्रिसमस बना यादगार...एक दिन पहले ही औली में जमकर बर्फबारी, उमड़ पड़े पर्यटक, देखें ये खूबसूरत नजारा
संवाद न्यूज एजेंसी, ज्योतिर्मठ (चमोली)।
Published by: रेनू सकलानी
Updated Wed, 25 Dec 2024 11:18 AM IST
सार
औली क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है।
विज्ञापन
1 of 5
औली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
क्रिसमस से एक दिन पहले औली में जमकर बर्फबारी हो गई। इससे औली में पर्यटकों की संख्या में तेजी से इजाफा हो गया। देर शाम तक लगभग 5000 पर्यटकों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार देर रात को औली में बर्फबारी शुरू हुई।
सुबह यहां करीब आधा फीट तक बर्फ जम चुकी थी। यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक बर्फ में खूब अटखेलियां करते रहे। कई पर्यटक स्कीइंग में भी हाथ आजमाते रहे। पूरा औली बर्फ से ढका हुआ है। राजस्थान से आईं अंजली शर्मा और मुंबई की श्वेता का कहना है कि उन्होंने पहली बार बर्फबारी देखी है।
वे सोमवार को यहां आ गए थे और अपने सामने बर्फबारी का नजारा देखा। यह अद्भुत अनुभव रहा। वहीं पर्यटन कारोबारी वैभव सकलानी और विकेश डिमरी का कहना है कि क्रिसमस से ठीक पहले बर्फबारी होने से पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। होटलों की बुकिंग में उछाल आया है।
2 of 5
औली
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
औली में जीएमवीएन, निजी होटल, होम स्टे, हट्स आदि में पांच हजार से अधिक के ठहरने की व्यवस्था है। जीएमवीएन में पहले ही क्रिसमस की बुकिंग फुल हो रखी है।
3 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
वहीं, अब प्राइवेट होटलों में भी अच्छी बुकिंग आनी शुरू हो गई है। मंगलवार देर शाम तक पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
औली में बर्फबारी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, क्रिसमस मनाने के लिए औली पहुंचे पर्यटकों ने चीयर लिफ्ट का भी खूब आनंद लिया। चीयर लिफ्ट में जाने के लिए पर्यटकों की कतार लगी रही। दोपहर तक यहां 500 से अधिक पर्यटक चीयर लिफ्ट का आनंद उठा चुके थे। बर्फबारी के चलते ज्योतिर्मठ-औली रोड काफी खतरनाक बन गई है।
टीवी टावर से औली तक सड़क पर बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आई। टीवी टावर के पास जाम भी लग गया। बीआरओ ने स्नो कटर से सड़क पर गिरी बर्फ को हटाया। दोपहर बाद वाहनों की आवाजाही आसान हुई।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।