सब्सक्राइब करें

Snowfall In Uttarakhand: बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा पर लगा ब्रेक, घांघरिया में रोके 250 यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली) Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 09 Oct 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Snowfall In Uttarakhand break on Hemkund Sahib yatra 250 passengers stopped in Ghangaria news in hindi
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
भारी बर्फबारी के चलते हेमकुंड साहिब की यात्रा को रोक दिया गया है। मौसम खुलने के बाद ही यात्रा को शुरू किया जाएगा। घांघरिया में तैनात एसआई नरेंद्र कोठियाल ने बताया कि हेमकुंड साहिब में भारी बर्फबारी के चलते सुरक्षा की दृष्टि से यात्रा को रोका गया है। घांघरिया में लगभग ढाई सौ तीर्थयात्री रोके गए हैं।

बीते शुक्रवार रात को गंगोत्री व यमुनोत्री धाम की पहाड़ियों पर इस सीजन का पहला हिमपात हुआ। वहीं दोनों धामों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। उधर, लगातार मौसम खराब होने से केदारनाथ व हेमकुंड साहिब में और बदरीनाथ की ऊंची चोटियों में भी बर्फबारी हुई। हेमकुंड में करीब ढाई इंच तक बर्फ जम गई है। 

शनिवार को गंगोत्री धाम में पहुंचे यमुनाघाटी के कुथनौर व गंगटाड़ी के श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के साथ मंदिर परिसर में नृत्य किया। गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहित राजेश सेमवाल ने बताया कि गंगोत्री धाम में शुक्रवार रात से ही बारिश हो रही है जिससे धाम से लगी पहाड़ियों पर बर्फबारी हुआ है। बताया कि बारिश व बर्फबारी से गंगोत्री धाम के तापमान में गिरावट आई है। उधर, यमुनोत्री धाम में भी गत शुक्रवार रात बारिश और धाम से लगी पहाड़ियों पर हिमपात हुआ। 
Trending Videos
Snowfall In Uttarakhand break on Hemkund Sahib yatra 250 passengers stopped in Ghangaria news in hindi
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
उधर, हेमकुंड साहिब के कपाट 10 अक्तूबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे, जिसको लेकर हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Snowfall In Uttarakhand break on Hemkund Sahib yatra 250 passengers stopped in Ghangaria news in hindi
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
शनिवार सुबह धाम में बर्फबारी शुरू हो गई जिससे हेमकुंड के साथ ही सप्त श्रृंग पर्वत बर्फ से पूरी तरह ढक गए हैं।
Snowfall In Uttarakhand break on Hemkund Sahib yatra 250 passengers stopped in Ghangaria news in hindi
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि कपाट बंद होने के दौरान मत्था टेकने के लिए बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु घांघरिया पहुंच गए हैं। हेमकुंड साहिब में ढाई इंच तक बर्फ जम गई है।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Avalanche: वायु सेना का विमान 10 शव लेकर पहुंचा मातली हेलीपैड, तीन पर्वतारोही अब भी लापता

विज्ञापन
Snowfall In Uttarakhand break on Hemkund Sahib yatra 250 passengers stopped in Ghangaria news in hindi
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
वहीं केदारनाथ धाम में भी दोपहर में मौसम खराब होते ही बर्फबारी हुई जिससे धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed