फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छुट्टी पर घर आए एक फौजी की मौत, देखें कैसे दी अंतिम विदाई

Fri, 10 Mar 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर Updated Fri, 10 Mar 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
soldier died at his home
- फोटो : amar ujala

छुट्टी पर घर आए एक फौजी की झूला पुल के पास नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। साथ में नहा रहे दूसरे फौजी दोस्त को आसपास के लोगों ने बमुश्किल बचा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा। 




 

soldier died at his home
- फोटो : amar ujala

मूलरूप से ग्राम ग्वालमल्ला पौड़ी गढ़वाल निवासी सुदर्शन सिंह बिष्ट (29) पुत्र ताजवर सिंह बिष्ट यहां ग्राम पीरूमदारा स्थित सरस्वती विहार में पत्नी व डेढ़ साल की बेटी कीर्ति के साथ किराये पर रहता था।

वर्तमान में वह 36आरआर जम्मू-कश्मीर में तैनात था। सुदर्शन का दोस्त ग्राम हल्दुआ निवासी सुशील रावत भी उसी के साथ जम्मू-कश्मीर में तैनात था। इन दिनों वे एक माह की छुट्टी पर घर आए हुए थे। 

soldier died at his home
- फोटो : amar ujala

दोनों फौजी बृहस्पतिवार को अपने मित्र हल्दुआ निवासी गौरव बिष्ट के साथ सुशील की कार से गर्जिया मंदिर के पास झूला पुल में नहाने गये थे। गौरव के मुताबिक नहाते समय सुदर्शन सिंह और सुशील नदी के गहरे कुंड में डूबने लगे।

दोनो की चीखपुकार पर गौरव और आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। लोगों ने सुशील को तो बाहर निकाल लिया, लेकिन सुदर्शन तब तक गहरे पानी में डूब चुका था। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
soldier died at his home
- फोटो : amar ujala

सूचना पर गर्जिया चौकी इंचार्ज संजय बृजवाल और दमकल विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सुदर्शन को बाहर निकालकर अस्पताल ले जाया गया।

लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सुदर्शन के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। पुलिस ने पंचनामा भर शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed