फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गढ़वाल में क्वींस बेटन का जोरदार स्वागत, खिलाड़ियों के साथ ही खेल मंत्री ने भी लगाई दौड़, तस्वीरें

Sat, 07 Oct 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 07 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
sports minister run with queens baton during welcome in garhwal
queens baton

अप्रैल 2018 में आस्ट्रेलिया में होने वाले 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स की क्वींस बेटन रिले शुक्रवार को राजधानी पहुंची। रेसकोर्स स्थित पुलिस लाइन मैदान में मुख्यमंत्री, कई मंत्रियों समेत शहर के लोगों ने क्वींस बेटन का जोरदार स्वागत किया। बेटन को शहर में भी घुमाया गया। इस दौरान भी कई जगहों पर लोगों ने बेटन रिले का पुष्प वर्षा कर और गुब्बारे उड़ाकर स्वागत किया। 

sports minister run with queens baton during welcome in garhwal
queens baton

क्वींस बेटन के आगमन को लेकर शहर के बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही युवा बेटन का पुलिस लाइन पहुंचकर बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। दोपहर करीब साढ़े तीन बजे जैसे ही आसमान में नीले रंग का चॉपर दिखाई दिया। युवा खुशी से झूम उठे और पुलिस लाइन मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

sports minister run with queens baton during welcome in garhwal
queens baton

बच्चों और युवाओं ने नारंगी, सफेद और हरे रंग के गुब्बारे हवा में उड़ाकर बेटन का स्वागत किया। गोवर्धन सरस्वती विद्या मंदिर धर्मपुर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज बन्नू रेसकोर्स और गुरुनानक गर्ल्स इंटर कॉलेज के छात्रों ने मैदान में पहुंचकर क्वींस बेटन रिले का स्वागत किया। भारतीय ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव राकेश गुप्ता ने खेल सचिव हरवंश चुग को क्वींस बेटन सौंपी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sports minister run with queens baton during welcome in garhwal
queens baton

इसके बाद पहुंचे सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को क्वींस बेटन सौंपी गई। उन्होंने अर्जुन अवार्डी बॉक्सर पद्म बहादुर मल्ल को क्वींस बेटन थमाई। जो द्रोणाचार्य अवार्डी हंसा मनराल, ओलंपियन मनीष रावत आदि के हाथों पुलिस लाइन मैदान से विधायक हास्टल, बन्नू चौक होते हुए पुन: पुलिस लाइन मैदान पहुंची। इसके बाद पांच सदस्यीय डेलीगेट चॉपर में क्वींस बेटन जौलीग्रांट के लिए रवाना हुआ। जहां से क्वींस बेटन रिले दिल्ली रवाना होगी।

विज्ञापन
sports minister run with queens baton during welcome in garhwal
queens baton

वहीं  हरिद्वार में भी क्वींस बेटन रिले के स्वागत के लिए धर्मनगरी में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।  इस दौरान भारत माता की जय और विनिंग इंडिया के नारों के साथ आमजन में देशभक्ति का जज्बा जमकर झलका। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, जिलाधिकारी दीपक रावत ने रिले धारकों का स्वागत करते बेटन को आगे बढ़ाया। हरकी पैड़ी से भगत सिंह चौक स्थित यूथ हॉस्टल तक स्वागत करने के लिए हजारों स्कूली बच्चे, लोग, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के एथलीट मौजूद रहे। बाद में हेलीकाप्टर से यह मशाल दिल्ली के लिए रवाना कर दी गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed