{"_id":"671b51743f12e2c24b08dcd7","slug":"students-ruckus-in-dav-dehradun-for-not-conducting-student-union-elections-protest-in-different-colleges-2024-10-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Student Union Election: डीएवी में छात्रों का हंगामा, ऋषिकेश में इस हरकत के बाद पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Student Union Election: डीएवी में छात्रों का हंगामा, ऋषिकेश में इस हरकत के बाद पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:28 PM IST
सार
उत्तराखंड में इस बार छात्रसंघ चुनाव नहीं होंगे। नैनीताल हाईकोर्ट ने जनहित याचिक निस्तारित की है। फैसला आते ही छात्रों ने इसे लेकर विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिए। छात्रों में इस कदर गुस्सा है कि वह अपनी बात मनवाने के लिए पानी की टंकियों पर चढ़ गए। जिस कारण पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूले हुए हैं।
विज्ञापन
1 of 6
छात्रसंघ चुनाव न होने पर फूटा छात्रों का गुस्सा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
छात्रसंघ चुनाव कराने को लेकर हाईकोर्ट में सरकार की ओर से असमर्थता जताने के बाद डीएवी कॉलेज में छात्रों ने हंगामा कर दिया। छात्रों की ओर से कॉलेज का मुख्य गेट बंद करने से कई छात्र बाहर ही रह गए। विभिन्न संगठनों से जुड़े छात्रों ने हंगामा कर कॉलेज बंद करा दिया। साथ ही वहीं धरने पर बैठ गए। उन्होंने सरकार पर चुनाव ना कराने की मंशा का आरोप लगाया।
प्रदर्शनकारी छात्रों ने चेतावनी देते हुए कहा, अगर सरकार ने इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा, सरकार छात्रसंघ चुनाव को लेकर गंभीर नहीं थी। वहीं दूसरी तरफ ऋषिकेश में छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने के विरोध में श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के ऋषिकेश परिसर में छात्र और एक छात्रा पानी की टंकी पर चढ़ गए, जिसके बाद यहां पुलिस-प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।
पुलिस प्रशासन और विश्वविद्यालय के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। छात्र-छात्रा को समझने का प्रयास का किया जा रहा है। वहीं चिन्यालीसौड़ में भी छात्र संघ चुनाव निरस्त होने पर छात्रों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। चार छात्र इस दौरान महाविद्यालय भवन की छत पर चढ़ गए। प्राचार्य प्रो प्रभात द्विवेदी ने छात्रों को नीचे उतरने को कहा, लेकिन छात्र अपनी मांग पर अड़े हैं। उधर कर्णप्रयाग में छात्रों का प्रदर्शन जारी है।
2 of 6
छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग करते छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की।
3 of 6
टंकी पर चढ़े छात्र तो पुलिस-प्रशासन के फूले हाथ-पांव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मामले की सुनवाई करते हुए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और न्यायमूर्ति विवेक भारती शर्मा की खंडपीठ ने राज्य सरकार के शासनादेश के आधार पर जनहित याचिका को निस्तारित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
टंकी पर चढ़े छात्र
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बता दें कि, देहरादून निवासी सामाजिक कार्यकर्ता महिपाल सिंह ने समाचारपत्रों में 25 अक्तूबर को राजकीय विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव कराए जाने की खबर को आधार बनाते हुए हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर कहा था कि राज्य सरकार ने 23 अप्रैल 2024 को एक शैक्षणिक कैलेंडर जारी किया था।
विज्ञापन
5 of 6
छात्रों का प्रदर्शन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसमें छात्रसंघ चुनाव 30 सितंबर 2024 तक कराने का निर्देश दिया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।