फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनियंत्रित होकर खाई में गिरी ट्रैक्टर-ट्राली, ग्राम प्रधान सहित दो की मौके पर मौत, तस्वीरें

Sat, 04 May 2019 06:25 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पौड़ी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 04 May 2019 06:25 PM IST
विज्ञापन
tractor trolley fell into gorge at pauri
accident - फोटो : अमर उजाला

तहसील पौड़ी के मकलोड़ी-उमरासू निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।

tractor trolley fell into gorge at pauri
accident

तहसील पौड़ी के मकलोड़ी-उमरासू निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर एक ट्र्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। ट्रॉली में सवार तीन में से दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायल का उपचार जिला चिकित्सालय पौड़ी में चल रहा है। मृतक में एक व्यक्ति खड़खोला ग्राम पंचायत का ग्राम प्रधान है। 

tractor trolley fell into gorge at pauri
accident
तहसील पौड़ी के मकलोड़ी-उमरासू मोटर मार्ग का निर्माण चल रहा है। शनिवार को रोज की तरह ट्रैक्टर चालक प्रमोद सिंह निर्माण सामग्री डाल कर लौट रहा था। ट्रॉली में प्रदीप के साथ अनूप सवार था। ग्राम प्रधान खड़खोला सिताब सिंह भी रास्ते में ट्रॉली में सवार हो गए। ट्रॉली कुछ दूर आगे बढ़ी ही थी कि कापरखाल के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
tractor trolley fell into gorge at pauri
accident

स्थानीय लोगों ने राजस्व व थाना देवप्रयाग की पुलिस टीम की मदद से घालयों का रेस्क्यू किया । ट्रॉली में सवार चालक व ग्राम प्रधान ने मौके पर ही तमतोड़ दिया। 108 सेवा से घायल को जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। राजस्व प्रशासन ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

विज्ञापन
tractor trolley fell into gorge at pauri
accident

नायब तहसीलदार पौड़ी रामपाल सिंह रावत ने बताया कि वाहन दुर्घटना में ग्राम प्रधान खड़खोला सिताब सिंह पुत्र गोविंद सिंह उम्र 48 और चालक प्रमोद सिंह पुत्र झुंडे सिंह, उम्र 32 निवासी त्रिपुड़ी जिला बिजनौर उत्तर प्रदेश की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि अनूप असवाल निवासी नलई गांव पट्टी पटवालस्यूं का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। रावत ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed