देशभर में 4426 लोकेशन पर रेलवे ट्रैक के मरम्मत कार्य चलने से 18 फीसदी ट्रेन लेट हो रही हैं। मुरादाबाद मंडल के तहत भी कई जगह मरम्मत कार्य चलने से ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
{"_id":"5b4f45174f1c1bbd298b49a1","slug":"train-late-in-all-over-india-due-to-this-reason","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देशभर में इस वजह से लेट हो रहीं ट्रेन, यात्रियों को झेलनी पड़ रही फजीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशभर में इस वजह से लेट हो रहीं ट्रेन, यात्रियों को झेलनी पड़ रही फजीहत
लवजीत शर्मा, अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 19 Jul 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेमो
- फोटो : डेमो
कार्य पूरा होने तक रेलवे ने 172 ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। अधिकारियों के मुताबिक पुराने हो चुके रेलवे ट्रैक व स्लीपर बदलने काम चल रहा है। काम पूरा होने के बाद ट्रेनों की गति में भी इजाफा किया जा सकेगा।
डेमो
- फोटो : डेमो
रेलवे ने छह माह पहले एक हजार करोड़ रुपये से पुरानी रेल पटरियों की जगह नई रेल लाइन डालने का निर्णय लिया था। रेलवे के कुल 63974 किमी के ट्रैक पर पर 8500 स्टेशन हैं। रेलवे के अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक वर्ष 2016-17 में रेलवे ने 2687 साइटों पर 15 लाख से अधिक के रखरखाव के काम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
वहीं वर्ष 2017-18 में चार हजार 426 स्थानों पर 18 लाख से अधिक रखरखाव संबंधी काम किए जा रहे हैं। ट्रेनों की लेट-लतीफी के आंकड़ों को देखते हुए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्वनी लोहानी ने सभी जोनल कार्यालयों को समय पर ट्रेन चलाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ट्रैक पर जारी मरम्मत का काम।
- फोटो : amar ujala
रेल मंत्रालय के मीडिया एवं संचार निदेशक राजेश दत्त वाजपेयी ने कहा कि पटरियों का उन्नयन कर ट्रेनों के परिचालन में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं। मुरादाबाद मंडल के वाणिज्य निरीक्षक अजय तोमर ने बताया कि काम तेजी से चल रहा है। जल्द ही कार्य पूरा कर लिया जाएगा।