फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटियों के लिए इस योजना में हुए 2 बड़े बदलाव, यहां अब थोड़े से इन्वेस्टमेंट से बन जाएंगे लखपति

Mon, 17 Sep 2018 04:49 PM IST
मुनीश रियाल/अमर उजाला, रुड़की
मुनीश रियाल/अमर उजाला, रुड़की Updated Mon, 17 Sep 2018 04:49 PM IST
विज्ञापन
Two Big Changes in Sukanya samriddhi yojana get benefit for become Millionaire
girl child

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी इस योजना में दो बड़े बदलाव किए गए हैं। अगर नहीं जानते हैं तो जान लीजिए बड़े फायदे में रहेंगे। यहां मामूली से इन्वेस्टमेंट से आप लखपति बन सकते हैं। हरिद्वार में योजना के तहत जिले में तीन हजार प्रति वर्ष की औसत से खाते खुल रहे हैं। बीते चार वर्षों में हरिद्वार में सुकन्या समृद्धि योजना के खाताधारकों की संख्या 20 हजार के करीब पहुंच गई है। बेटी की शादी के खर्च के साथ ही आयकर में छूट मिलने से भी लोग इस खाते में पैसा जमा कर रहे हैं।

Two Big Changes in Sukanya samriddhi yojana get benefit for become Millionaire
money

बेटियों की शादी के खर्च के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार दिसंबर 2014 को इस योजना की शुरुआत की थी। प्रधान डाकघर रुड़की से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सुकन्या समृद्धि योजना के हर साल तीन हजार नए खाते खोले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस योजना के तहत अच्छी ब्याज दर होने और आयकर की धारा 80 जी के तहत छूट मिलने से लोग इस योजना में अपनी बेटियों का का खाता खुलवा रहे हैं।

Two Big Changes in Sukanya samriddhi yojana get benefit for become Millionaire
demo pic - फोटो : अमर उजाला

आपको बता दें कि, केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना में सालाना न्यूनतम जमा राशि की सीमा 1,000 रुपये से घटाकर 250 रुपये कर दी है। साथ ही अब 250 रुपये सालाना जमा करके भी योजना में निवेश किया जा सकता है। डाकघर या बैंक में 250 रुपये जमा कर सुकन्या समृद्धि योजना का खाता खोला जाता है। इस खाते में संरक्षक माता या पिता होते हैं। इसमें खाता खुलने की तारीख से 14 साल तक हर साल पैसा जमा करना होता है। यह राशि डेढ़ लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए। खाता खोलने की तारीख के 10 साल बाद पुत्री खाते का संचालन स्वयं कर सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Two Big Changes in Sukanya samriddhi yojana get benefit for become Millionaire
बैंक

बेटी की आयु 18 वर्ष होने पर उसकी पढ़ाई या शादी के लिए 50 प्रतिशत राशि निकाली जा सकती है। इस खाते में वर्तमान में 8.10 प्रतिशत की दर से ब्याज मिलता है। खोलने की तारीख से 21 वर्ष बाद खाता मैच्योर होता है। बेटी की उम्र 21 वर्ष होने के बाद शादी की तारीख आने पर खाता बंद कर पूरी रकम निकाली जा सकती है। बेटी की मौत होने पर संरक्षक को पूरी जमा राशि ब्याज सहित मिलेगी। योजना के मुताबिक, यदि कोई व्यक्ति 14 वर्षों तक अपनी बेटी के नाम से 1.50 लाख रुपये प्रतिवर्ष जमा करवाता है तो बेटी की आयु 21 वर्ष होने पर उस बेटी को 70 लाख रुपये मिलेंगे। 

विज्ञापन
Two Big Changes in Sukanya samriddhi yojana get benefit for become Millionaire
डेमो - फोटो : डेमो

डाक विभाग में आवर्ती जमा (आरडी) के खाताधारकों की संख्या में कमी आई है। बताया जा रहा है कि पहले डाक विभाग में आरडी पर आठ प्रतिशत की दर से ब्याज दिया जाता था, लेकिन वर्तमान में यह दर गिरकर 6.90 प्रतिशत होने के बाद खाताधारकों का रुझान आरडी से कम हो गया है। इसके अलावा बचत खाताधारकों की संख्या में भी कमी आई है। 

आवर्ती जमा (आरडी)
2015-16    80831 
2016-17    79975 
2017-18    79655 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed