रोहित शेखर तिवारी की हत्या के बाद उनकी पत्नी अपूर्वा शुक्ला अपनी सास उज्जवला तिवारी पर भी उसके पक्ष में बात करने का दबाव बना रही थी। उज्ज्वला तिवारी ने यह बात अमर उजाला से बातचीत में साझा की है।
2 of 7
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करते परिजन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उन्होंने बताया कि जब परिवार के लोग रोहित की अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे, तब मीडिया ने अपूर्वा से बात करनी चाही। इससे वह घबरा रही थी। वह मेरा सहारा लेकर खुद मीडिया के सवालों से दूर रहना चाहती थी।
3 of 7
रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित करने पहुंचे परिजन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
उसने मुझसे कहा कि 'अम्मा ये सब झूठ बोल रहे हैं। आप मेरा ही साथ देना। मीडिया के सामने आप मेरे ही पक्ष में बात करना। ' उन्होंने बताया कि वो रोहित को मार देगी ऐसा तो उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी।
4 of 7
अपूर्वा शुक्ला तिवारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
कहा कि मैंने भी उसे बेकसूर मानते हुए उसकी बातों पर विश्वास कर लिया। मीडिया से भी मैंने यही कहा कि अपूर्वा निर्दोष है। वह ऐसा कभी नहीं कर सकती है। लेकिन उसने तो विश्वास ही तोड़ दिया।
5 of 7
अपूर्वा शुक्ला के साथ रोहित शेखर
- फोटो : फेसबुक
रोहित और अपूर्वा के बीच की दूरी सोशल मीडिया पर भी साफ दिख रही थी। रोहित और अपूर्वा फेसबुक पर भी एक दूसरे के दोस्त नहीं थे। वहीं रोहित ने भी मात्र एक ही फोटो अपूर्वा के साथ शेयर की थी।