फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बरात कार हादसा: सेहरा उतारकर मुंडन कराया, फिर पिता और भाभी को नम आंखों से दी मुखाग्नि, भतीजे को दफनाया

Sun, 04 Dec 2022 08:28 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, धौलछीना (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, धौलछीना (अल्मोड़ा) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 04 Dec 2022 08:28 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Almora Barat Car Accident News Groom done Funeral of father and Bhabhi
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

अल्मोड़ा के बखरियाटाना में बरात की कार हादसे में मारे गए दूल्हे के पिता जयंत सिंह, भाभी अंकिता का अंतिम संस्कार शनिवार शाम बागेश्वर के श्मशान घाट पर किया गया। दूल्हे दिनेश के सिर से सेहरा भी नहीं उतरा था कि उसे मुंडन कराना पड़ा।



पिता, भाभी से आशीर्वाद लेने के बजाय उनकी चिता को मुखाग्नि देनी पड़ी। भतीजे समर के शव को गांव के ही श्मशान घाट में दफनाया गया। दूल्हे की बहन सीमा का अंतिम संस्कार उसके ससुराल डोटियालगांव में किया गया। 

बरात कार हादसा: रातभर गूंजे गीतों के तराने, सुबह घर में पसर गया मातम, अपनों की मौत से सदमे में दूल्हा-दुल्हन

दूल्हे ने पिता और भाभी के शव को मुखाग्नि दी। शवयात्रा में बढ़ी संख्या में लोग शामिल रहे। दूल्हे की मासूम भतीजी अक्षिता रौतेला और भांजी योगिता बार-बार अपनी मां को पुकार रहे हैं। दोनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

दूल्हे दिनेश समेत परिवार और गांव के लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं। विवाह होने के बाद दूल्हा दिनेश दुल्हन को विदा कर अपने घर लौटा था। गांव वाले भी बरात के घर पहुंचने का इंतजार कर रहे थे।

Uttarakhand Almora Barat Car Accident News Groom done Funeral of father and Bhabhi
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

दूल्हा को घर पहुंचने के बाद शादी की अन्य रस्म पूरी कर पिता, भाभी, बहन का आशीर्वाद लेना था लेकिन कार हादसे में तीनों की मौत हो जाने से उसे उनका आशीर्वाद भी नहीं मिल सका। एक साथ परिवार के चार सदस्य खोने के बाद वह कुछ भी बोल पाने की स्थिति में नहीं है। हादसे के बाद सभी मेहमान लौट गए हैं और घर में सन्नाटा पसरा है। 

Uttarakhand Almora Barat Car Accident News Groom done Funeral of father and Bhabhi
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

बहन सीमा भाई दिनेश की शादी में काफी उत्साहित थी। सीमा का अंतिम संस्कार उसके ससुराल डोटियाल गांव में किया गया। पिता, भाभी के अंतिम संस्कार के लिए दूल्हे के बागेश्वर जाने से वह बहन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Almora Barat Car Accident News Groom done Funeral of father and Bhabhi
अल्मोड़ा में कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

वहीं, चाचा की शादी में भतीजी अक्षिता ने खूब ठुमके लगाए। शादी के बाद पार्टी को लेकर वह खुश थी लेकिन  हादसे ने उसकी सारी खुशियां छीन लीं। अपने ही सामने ही मां, भाई, दादा, बुआ को खोने के बाद वह बेसुध है। मम्मी तुम कहां हो, पापा जल्दी आ जाओ...उसके मुंह से निकल रहे बार-बार ये शब्द अस्पताल में सभी को रुला रहे हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand Almora Barat Car Accident News Groom done Funeral of father and Bhabhi
कार हादसा - फोटो : अमर उजाला

अक्षिता अपने चाचा दिनेश उर्फ विक्की की बरात का कई दिनों से बेसब्री से इंतजार कर रही थी। शुक्रवार रात भी उसने जमकर नाच-गाना किया। आज होने वाली पार्टी (रिसेप्शन) को लेकर भी वह बहुत खुश थी। इस हादसे ने अक्षिता की सारी खुशियां एक झटके में छीन लीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed