{"_id":"6391fcfd781bfb72f2309345","slug":"uttarakhand-bageshwar-accident-news-car-destroy-and-four-death-during-car-fell-into-ditch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हादसा: रिश्तेदारों संग पूजा से लौट रहा था परिवार, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, मातम में बदली खुशियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: रिश्तेदारों संग पूजा से लौट रहा था परिवार, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, मातम में बदली खुशियां
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 08 Dec 2022 09:00 PM IST
उत्तराखंड में बागेश्वर के रमाड़ी हादसे में जान गंवाने वाले दरवान सिंह असम राइफल्स के सेवानिवृत्त सैनिक थे। उनका परिवार कई साल पहले ह्यूंडुंगरा से बिंदुखत्ता (नैनीताल) बस गया था। वह परिवार के साथ पूजा के लिए गांव आए थे। हादसे में दरवान सिंह और तीन अन्य लोगों की जान जाने से गांव और इलाके में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, दरवान सिंह एक सप्ताह पहले परिजनों के साथ गांव आ गए थे। पिथौरागढ़ जिले के होकरा में स्थित मंदिर में परिवार ने सामूहिक पूजा की थी। दो दिन पहले पूजा संपन्न हो गई थी। दरवान सिंह गुरुवार की शाम शामा (कपकोट) लौट रहे थे।
Trending Videos
2 of 5
बागेश्वर में खाई में गिरी कार
- फोटो : अमर उजाला
दरवान सिंह के साथ ह्यूंडुंगरा गांव की दो और भनार टिक्टा गांव की एक महिला रिश्तेदार और कनौली गांव की एक महिला, ह्यूंडुंगरा (द्वारिका) की एक बच्ची सवार थी। हादसे में दरवान सिंह के साथ ही तीन महिलाओं को जान से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
बागेश्वर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सामूहिक पूजा कर सब लोग खुश थे। हादसे के कारण खुशी मातम में बदल गई। हादसे में घायल पुष्पा देवी गांव में ही टेलरिंग का काम करती है। घायल बच्ची को पुष्पा देवी के भाई गंगा सिंह की बेटी बताया जा रहा है।
4 of 5
बागेश्वर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
यह सब लोग आपस में रिश्तेदार थे। मृतक लाली देवी के पति खुशाल सिंह ठेकेदारी करते हैं। मृतक गोपुली देवी के पति गोपाल सिंह पूर्व में वाहन चालक थे। हादसे से ह्यूंडुंगरा गांव के साथ ही भनार टिक्टा गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
5 of 5
बागेश्वर में कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, बताया जा रहा है कि कनौली-रमाड़ी-शामा सड़क की दशा ठीक नहीं है। सड़क कई स्थानों पर कच्ची है। सड़क की हालत सुधारने की मांग इलाके के लोग लंबे समय से कर रहे हैं, लेकिन सड़क की दशा सुधारने के प्रति जिम्मेदार विभाग गंभीर नहीं है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।