{"_id":"60293ec38f14b20acb65928e","slug":"uttarakhand-chamoli-news-people-death-in-tunnel-reason-revealed-in-postmortem-report-today","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चमोली जल प्रलय: सुरंग में दम घुटने से छिन गई छह जिंदगियों की सांसें, उम्मीद पर अब भी जारी 29 लोगों की तलाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली जल प्रलय: सुरंग में दम घुटने से छिन गई छह जिंदगियों की सांसें, उम्मीद पर अब भी जारी 29 लोगों की तलाश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
सुरंग के अंदर से शव मिले
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के चमोली में तपोवन सुरंग से रविवार को मलबे से छह शव बरामद हुए हैं, जबकि ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना स्थल से सात शव मिले हैं। जिन शवों की शिनाख्त हुई, उनका मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। मौके पर चार डॉक्टरों का पैनल शवों के पोस्टमार्टम के लिए तैनात है।
2 of 6
सुरंग के अंदर से शव मिले
- फोटो : अमर उजाला
चमोली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जीएस राणा ने बताया कि सुरंग में फंसे लोगों की मौत दम घुटने व ऑक्सीजन न मिलने के कारण हुई है। सुरंग में बहुत ज्यादा मात्रा में मलबा था। सुरंग में मलबा और भारी मात्रा में पानी घुस जाने से ऑक्सीजन न मिलना भी मौत का कारण रहा है।
3 of 6
सुरंग के अंदर से शव मिले
- फोटो : अमर उजाला
जलप्रलय के बाद लापता हुए 206 लोगों में से अब तक 51 शव बरामद हो चुके हैं, जबकि 153 लोग अभी भी लापता हैं। प्रशासन की ओर से रविवार को मिले 13 शवों में से 11 शवों की शिनाख्त कर ली गई है, जबकि देर शाम सुरंग और रैणी गांव से बरामद एक-एक शवों की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। इन शवों को शवगृह में रखा गया है। शवों का मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
तपोवन में शवों को ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि बाढ़ के बाद 35 लोग तपोवन सुरंग में फंस गए थे, जबकि बैराज, ऋषिगंगा जल विद्युत परियोजना स्थल व अन्य नदी किनारे सैकड़ों लोग मलबे में दब गए थे। तब से सुरंग और आसपास लापता लोगों की खोज की जा रही है। सुरंग से डंपर के जरिए मलबा बाहर लाया जा रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
तपोवन में बैराज साइट पर शवों को ढूंढती टीम
- फोटो : अमर उजाला
सुरंग के अंदर ड्रिल के जरिए एसएफटी टनल में फंसे लोगों को खोजने का काम विफल रहा। शनिवार रात करीब एक बजे ड्रिल एसएफटी टनल तक तो पहुंच गई थी, लेकिन यहां मलबा और पानी मिला, जिसके बाद ड्रिल रोककर फिर मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। ड्रिल के कारण सुरंग से मलबा हटाने का कार्य भी प्रभावित हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।