फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुरंग से शव निकलते देख टूटी अपनों के जिंदा होने की उम्मीद, शवगृह के बाहर जुटी रोते-बिलखते परिजनों की भीड़, तस्वीरें...

Sun, 14 Feb 2021 08:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तपोवन Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Family members of missing Dead Bodies crying in postmortem house photos
तपोवन में शवगृह के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में तपोवन सुरंग से जैसे ही मलबे से शवों का निकलना शुरू हुआ तो सुरंग में फंसे लोगों के परिजन भी शवगृह के समीप पहुंचने लगे। परियोजना गेट के समीप ही प्रशासन ने दो शवगृह बनाए हैं। यहां रैणी गांव और सुरंग से बरामद किए जा रहे शवों को रखा जा रहा है। सुरंग से रविवार को छह शव मिले हैं। वहीं, 29 लोगों की तलाश अभी भी जारी है।

Uttarakhand Chamoli News: Family members of missing Dead Bodies crying in postmortem house photos
तपोवन में शवगृह के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला

रविवार को जब सूचना फैली कि सुरंग में मलबे से शव मिले हैं तो लापता लोगों के परिजनों का शवगृह के बाहर जमावड़ा लगना शुरू हो गया। कल तक परिजन सुरंग में फंसे अपने लोगों के जिंदा होने की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन सुरंग से शवों के मिलने के बाद उनकी उम्मीद भी टूटती दिखी। 

Uttarakhand Chamoli News: Family members of missing Dead Bodies crying in postmortem house photos
शवगृह में परिजन - फोटो : अमर उजाला

लोग शवों की पहचान करने दौड़ रहे थे और शव किसी अन्य का होने पर फिर मायूस होकर सुरंग की ओर नजरे गढ़ाए रहे। भूखे-प्यासे परिजन दिनभर शवगृह से सुरंग के आसपास घूमते रहे। वहीं, ऋषि गंगा जल विद्युत परियोजना में लापता लोगों के परिजन भी अपनों की तलाश में रैणी गांव में भटक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Family members of missing Dead Bodies crying in postmortem house photos
शवगृह के बाहर परिजन - फोटो : अमर उजाला

नगर पालिका जोशीमठ, थाना जोशीमठ और अन्य राजस्व पुलिस की टीम शवों की शिनाख्त में जुटी है। मलबे में दबे शवों के कपड़ों के आधार पर शिनाख्त की जा रही है। इसके साथ ही यदि जेब में मोबाइल फोन मिल रहा है तो, उसका सिम निकालकर परिजनों से बात की जा रही है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Family members of missing Dead Bodies crying in postmortem house photos
तपोवन में शवों को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला

जेब में पर्स में मौजूद पहचानपत्र के आधार पर भी परिजनों को सूचित किया जा रहा है। जिन शवों से कोई पहचान बरामद नहीं हो रही है, उस स्थिति में ठेकेदार व उनके साथ काम करने वाले लोगों से शवों की पहचान करवाई जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed