फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चमोली आपदा: 'मौत की सुरंग' से शव मिलने के साथ बढ़ने लगी धड़कनें, तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, तस्वीरें...

Sun, 14 Feb 2021 12:19 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चमोली Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Feb 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Search operation Fast after Dead Bodies Recovered From Tunnel Photos
सुरंग के अंदर से शव मिले - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली में बीते रविवार (सात फरवरी) को आई आपदा के एक हफ्ते बाद रेस्क्यू टीमों को शवों के निकलने में सफलता मिली है। सुरंग से इतने दिन बाद जैसे-जैसे शव मिल रहे हैं वैसे-वैसे रेस्क्यू टीमों के साथ ही लापता लोगों के परिजनों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। सुरंग के अंदर से शाम तक पांच लोगों के शव मिल चुके हैं। वहीं कुल मृतकों की संख्या 50 हो चुकी है। 

Uttarakhand Chamoli News: Search operation Fast after Dead Bodies Recovered From Tunnel Photos
सुरंग के अंदर से शव मिले - फोटो : अमर उजाला

रैणी और तपोवन क्षेत्र से अब तक 38 शव बरामद हुए हैं। सुरंग में फंसे 30 लोगों को निकालने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीमें लगातार मलबा निकलाने में लगी हुई हैं। सुरंग से मलबा हटाने के लिए मशीनें लगाई गई हैं। ड्रील का काम भी बंद कर दिया गया है।

Uttarakhand Chamoli News: Search operation Fast after Dead Bodies Recovered From Tunnel Photos
सुरंग के अंदर से शव मिले - फोटो : अमर उजाला

वहीं, सुरंग से शव मिलने के बाद जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया और पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बैराज साइट का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने टीम के साथ टनल के अंदर जाकर भी हालात का जायजा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Search operation Fast after Dead Bodies Recovered From Tunnel Photos
बैराज साइट का जायजा लेतीं डीएम - फोटो : अमर उजाला

डीएम के साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम भी मौजूद रहीं। डीएम का कहना है कि तलाश अभियान तेजी से चल रहा है। बैकअप में सातएंबुलेंस, पोस्टमार्टम टीम और एक हेलीकॉप्टर भी रखा गया है। अगर कोई भी व्यक्ति जिंदा बरामद किया जाता है तो उसे तुरंत उपचार देने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Chamoli News: Search operation Fast after Dead Bodies Recovered From Tunnel Photos
बैराज साइट के पास तैनात टीमें - फोटो : अमर उजाला

जिला प्रशासन के अनुसार, सुबह मिले दोनों शव उत्तराखंड के निवासी थे। शवों की शिनाख्त अनिल सिंह निवासी कालसी और आलम सिंह निवासी लोयर गांव, गुल्लर घाटी के रूप में हुई है। आलम सीनियर इलेक्ट्रॉशियन था, जबकि अनिल वेल्डर था। अन्य लोग सुरंग से कुछ दूर हो सकते हैं। तलाशी अभियान जारी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed