{"_id":"bce7027bf39fe0abcbe4338a274a7cb6","slug":"uttarakhand-cm-statment-about-cow-slaughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन
Fri, 20 Nov 2015 12:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन
1 of 6
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार के गैंडीखाता बसवाचंदपुर गांव में गोपाष्टमी महोत्सव में कहा कि गो माता एवं गंगा की रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। प्रदेश में गोहत्या के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया है। जो गाय का वध करता है वह देश का दुश्मन है। गोरक्षा के लिए कांग्रेस हमेशा से प्रयासरत रही है और आगे भी रहेगी।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन
2 of 6
गुरुवार को गोपाष्टमी महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय की रक्षा करने से कई प्रकार के फायदे होते हैं कोई गाय का दूध चरणामृत के रूप में गृहण करता है तो किसी को गाय के दूध से पूर्ण पौष्टिक आहार मिलता है। उन्होंने कहा कि गोमूत्र को मेडिसन के रूप में प्रयोग किया जाता है।
कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन
3 of 6
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गोरक्षा के लिए गंगा-गाय योजना चलाई है। इसके अलावा प्रति लीटर दूध पर चार रुपये बोनस भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गाय के लिए चारा उपलब्ध कराने के लिए प्रदेश सरकार ने वृक्ष लगाने पर बोनस देने की प्रथा शुरू की है। मुख्यमंत्री ने गो चिकित्सा केंद्र का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन
4 of 6
महोत्सव में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि गाय, गंगा एवं गीता से किसी प्रकार से छेड़छाड़ न की जाए। रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज ने कहा कि गाय की रक्षा करने का मतलब राष्ट्र, धर्म एवं मानवता की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि यदि गाय, गंगा एवं पुराण संकल्पित हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के मुख्यमंत्री बोले, गौ-हत्या करने वाले देश के दुश्मन
5 of 6
इस मौक पर पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी, नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, चौधरी राजेंद्र सिंह, झारखंड की शिक्षा मंत्री बीना यादव, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, ईश्वरदास महाराज, बाबा हठयोगी, स्वामी ऋषिश्वरानंद, स्वामी ऋषभदेवानंद, महंत रविंद्रपुरी, सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तौगी, विशेष कार्यकारी अधिकारी मुख्यमंत्री पुरूषोत्तम शर्मा, आईजी संजय गुंज्याल, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, एसएसपी सेंथिल अबुदई कृष्ण राज एस, सीडीओ रंजना आदि उपस्थित रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।