फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कड़ाके की ठंड: उत्तराखंड में मौसम का सितम...नीती घाटी में माइनस 10 डिग्री पहुंचा तापमान, जम गए झरने, तस्वीरें

Fri, 01 Dec 2023 07:37 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 01 Dec 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand cold weather winter 2023 waterfall frozen in Niti Valley temperature reached minus 10 degree
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में ठंड अपने चरम पर पहुंच चुकी है। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यहां बहने वाले झरने पूरी तरह से जम गए हैं। नीती घाटी में गुरुवार को बर्फबारी हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मलारी से ऊपरी क्षेत्र के गांवों गमशाली, नीती, फरकिया, मलारी आदि में बर्फ जमी है।

सर्दियां शुरू होते ही नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर चले जाते हैं। जिससे यहां के गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है। इन दिनों घाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, जिससे सूरज ढलते ही तापमान एकदम से माइनस में पहुंच रहा है।

चिड़ियाघर में स्पेशल इंतजाम: सर्दी बढ़ते ही बदला वन्य जीवों का मेन्यू, सांपों के लिए लगाए हीटर...तस्वीरें

Uttarakhand cold weather winter 2023 waterfall frozen in Niti Valley temperature reached minus 10 degree
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

इससे यहां बहने वाले सभी झरने जम चुके हैं। चट्टानों से गिरने वाली पानी की धाराएं जमकर सफेद हो गई हैं। नीती सड़क से लेकर रास्तों में पाला जमने लगा है।

Uttarakhand cold weather winter 2023 waterfall frozen in Niti Valley temperature reached minus 10 degree
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

हालांकि इन दिनों यहां सिर्फ सेना के जवानों की ही आवाजाही होती है। सेना के भारी वाहन तो आसानी से आवाजाही कर लेते हैं, लेकिन छोटे वाहन पाले में रपट सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand cold weather winter 2023 waterfall frozen in Niti Valley temperature reached minus 10 degree
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उच्च हिमालयी क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं। जिससे यहां निवास करने वाले दुलर्भ प्रजाति के वन्यजीव निचले इलाकों की ओर रुख करने लग गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand cold weather winter 2023 waterfall frozen in Niti Valley temperature reached minus 10 degree
नीती घाटी में जमे झरने - फोटो : अमर उजाला

उधर,  मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में कई जगहों पर कोहरा छाए रहने के आसार हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed