फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: चमोली से शुरू हुई शहीद सम्मान यात्रा, जेपी नड्डा ने कहा- सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती, तस्वीरें

Mon, 15 Nov 2021 07:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल 
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 15 Nov 2021 07:00 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda starts shaheed samman yatra
शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के चमोली जिले से सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शहीद सम्मान यात्रा की शुरुआत कर दी। यह यात्रा चमोली के सवाड़ गांव से शुरू हुई। इस दौरान जेपी नड्डा ने कहा कि सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती है। देवाल ब्लॉक के सवाड़ गांव में शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रथम विश्व युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर शहीदों के परिजनों को ताम्रपत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। वहीं, देहरादून में बन रहे सैन्यधाम के लिए सवाड़ गांव से मिट्टी भी ली गई। शहीद सम्मान यात्रा को लेकर सवाड़ गांव में भारी उत्साह रहा। यात्रा का शुभारंभ करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि सवाड़ गांव क्रांति व शांति की धरती है। यहां के वीरों ने देश को नई दिशा दी।

uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda starts shaheed samman yatra
शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

नड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार ने पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को पूरा किया। मोदी सरकार ने राफेल सहित आधुनिक उपकरण खरीदकर सेना को मजबूत बनाया है। किसान सम्मान निधि, उज्जवला योजना, आयुष्मान भारत आदि कई योजनाओं का लाखों लोग लाभ ले रहे हैं। उन्होंने भाजपा की डबल इंजन की सरकार को मजबूत करने की अपील की।

uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda starts shaheed samman yatra
शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने 1972 से 2014 तक फौजी भाइयों का अपमान किया। कांग्रेस सरकार में घोटाले हुए। नड्डा ने मिशन को बढ़ाने व कमीशन वालों को हराने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda starts shaheed samman yatra
शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि शहीद यात्रा 13 जिले व 70 ब्लॉक से होकर गुजरेगी। सात दिसंबर को यह यात्रा देहरादून पहुंचेगी। शहीदों के गांवों की मिट्टी से देहरादून में सैन्यधाम बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand election 2022 news: BJP National President JP Nadda starts shaheed samman yatra
शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश की सीमा की रक्षा करने वाले शहीद जवानों के परिवार के एक सदस्य को राज्य सरकार ने नौकरी दी। सरकार ने एमबीबीएस की फीस कम की है। विधवाओं की पेंशन को बढ़ाया और भाजपा सरकार सैनिकों व पूर्व सैनिकों के लिए काम कर रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed