फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: खेतों में कंटीली तारों से बने फंदे के बीच फंसा तेंदुआ, देखने वालों की लगी भीड़, तस्वीरें... 

Sun, 20 Dec 2020 01:44 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 20 Dec 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Leopard Stuck in Thorn wire in Tanakpur and public Crowd to see Rescue
- फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के टनकपुर में तराई पूर्वी वन प्रभाग के खटीमा रेंज के जंगल से लगे छीनीगोठ गांव में रविवार सुबह एक तेंदुआ तार बाड़ के बीच फंस गया। तेंदुए को देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ खेतों में जमा हो गई। तस्वीरें देखिए...

Uttarakhand Latest News: Leopard Stuck in Thorn wire in Tanakpur and public Crowd to see Rescue
- फोटो : अमर उजाला

सुबह सात बजे ग्रामीणों ने खटीमा और छीनीगोठ रेंज को सूचना दी कि गांव के पास तारबाड़ में एक तेंदुआ फंसा हुआ है। जिस पर दोनों रेंजों के वन कर्मियों की टीम फौरन मौके पर पहुंची।

Uttarakhand Latest News: Leopard Stuck in Thorn wire in Tanakpur and public Crowd to see Rescue
- फोटो : अमर उजाला

जांच के दौरान पता लगा कि खेत के पास बने तार के फंदे  में गुलदार फंसा हुआ है। उसके ऊपर पेड़ की टहनी भी गिरी हुई है। क्षेत्राधिकारियों ने बताया कि नुकिली तारें तेंदुए के शरीर में गड़ गई हैं। इस वजह से तेंदुआ काफी दहाड़ भी रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Leopard Stuck in Thorn wire in Tanakpur and public Crowd to see Rescue
- फोटो : अमर उजाला

तेंदुए की आवाज सुनकर गांव से बड़ी संख्या में लोग खेत पहुंचे। वहीं, उसकी दहाड़ सुनकर कुछ ग्रामीण दहशत की वजह से वहां से भाग निकले। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पुलिस फोर्स भी बुलाई गई। 

विज्ञापन
Uttarakhand Latest News: Leopard Stuck in Thorn wire in Tanakpur and public Crowd to see Rescue
- फोटो : अमर उजाला

खटीमा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राजेंद्र मनराल और शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट की अगुवाई में वन विभाग की टीम गांव पहुंची है। वहीं, तेंदुए को ट्रेंकुलाइजर गन से बेहोश करने के लिए हल्द्वानी से डॉक्टरों की टीम बुलाई गई है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed