{"_id":"61124e8d8ebc3e7ca9374afd","slug":"uttarakhand-news-golden-fern-tree-numbers-increasing-in-valley-of-flowers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चिंता: फूलों की घाटी का दुश्मन बना गोल्डन फर्न, उजाड़ देता है खूबसूरत फूलों का हरा-भरा संसार, तस्वीरें...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता: फूलों की घाटी का दुश्मन बना गोल्डन फर्न, उजाड़ देता है खूबसूरत फूलों का हरा-भरा संसार, तस्वीरें...
प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 10 Aug 2021 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
फूलों की घाटी में गोल्डन फर्न
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
विश्व धरोहर फूलों की घाटी में पॉलीगोनम के साथ ही अब गोल्डन फर्न फूलों का दुश्मन बन गया है। गोल्डन फर्न इस खूबसूरत घाटी में फूलों के हरे-भरे संसार को नष्ट कर रहा है। गोल्डन फर्म के बढ़ते दायरे को देख नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।
घाटी में जहां रंग-बिरंगे फूल दिखते थे, वहां अब दूर-दूर तक गोल्डन फर्न ही नजर आ रहा है। फूलों की घाटी के बीचों बीच से बहने वाली पुष्पावती नदी के किनारे भी फूलों के बजाय गोल्डन फर्न फैल रहा है। इससे घाटी के अस्तित्व पर खतरा मंडरा रहा है।
चमोली जनपद में नैसर्गिक सौंदर्य से भरी फूलों की घाटी में 500 से अधिक प्रजातियों के फूल खिलते हैं। यूनेस्को ने वर्ष 1982 में इस घाटी को विश्व धरोहर घोषित किया था। फूलों की घाटी 87.50 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में फैली हुई है।
घाटी से पॉलीगोनम को खत्म करने के लिए नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन लाखों रुपपये खर्च कर चुका है। लेकिन अब घाटी में गोल्डन फर्न नई मुसीबत बन गया है। घाटी के कई हिस्सों में गोल्डन फर्न की पैदावार साल दर साल बढ़ रही है।
Trending Videos
2 of 5
फूलों की घाटी में गोल्डन फर्न
- फोटो : अमर उजाला
नंदा देवी बायोस्फियर रिजर्व के निदेशक अमित कंवर ने बताया कि खूबसूरत फूलों की घाटी में गोल्डन फर्न का दायरा बढ़ रहा है। पुष्पावती नदी के किनारे, मेरी की कब्र, बामण धौड़ से लेकर पिकनिक स्पॉट तक घाटी में गोल्डन फर्न फैल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फूलों की घाटी में गोल्डन फर्न
- फोटो : अमर उजाला
इसके उन्मूलन के लिए योजना बनाई जा रही है। गोल्डन फर्न का पौधा करीब आधा मीटर का होता है। इसके पत्ते चौड़े और हल्के पीले रंग के होते हैं। यह अपने इर्द-गिर्द फूलों को पनपने नहीं देता। घांघरिया से करीब दो किलोमीटर की दूरी से ही गोल्डन फर्न की पैदावार शुरू हो जाती है।
4 of 5
फूलों की घाटी में गोल्डन फर्न
- फोटो : अमर उजाला
पिछले वर्ष घाटी में गोल्डन फर्न की पेदावार कम थी, लेकिन इस बार चारों ओर दूर-दूर तक गोल्डन फर्न ही नजर आ रहा है। बताया कि गोल्डन फर्न के सर्वेक्षण के बाद इसके उन्मूलन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
बिना फूलों के फूलों की घाटी
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, इस साल अभी तक लगभग 3400 पर्यटक फूलों की घाटी का दीदार कर चुके हैं। पर्यटकों की आवाजाही से नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन साढ़े पांच लाख रुपये की कमाई कर चुका है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।