फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे: सड़क पर टूटकर गिरी चट्टान, रास्ता बंद होने से जाम में फंसे सैकड़ों तीर्थयात्री, तस्वीरें

Thu, 04 Aug 2022 07:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 04 Aug 2022 07:06 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand news: Rock fell on Rishikesh-Badrinath Highway more than 300 vehicles stuck in jam Photos
बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के बाद भूस्खलन का सिलसिला जारी है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग के पास पंचपुलिया में पहाड़ी से चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर पर गिर गया। गनीमत रही कि उस दौरान वहां कोई यात्री नहीं था।

साहस और जुनून: बर्फीले रास्तों के बीच साइकिल से खारदुंग ला पास पहुंचा उत्तराखंड का ये युवा, बनाया कीर्तिमान

हाईवे पर बोल्डर गिरने के कारण सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। इस दौरान करीब 300 वाहन जाम में फंस गए। वहीं, हाईवे बंद होने से स्थानीय लोगों सहित बदरीनाथ और हेमकुंड जाने वाले करीब 500 तीर्थयात्री जाम में फंस गए। मशीनों की मदद से हाईवे से चट्टान को हटाने का काम शुरू कर दिया है। एसडीएम कर्णप्रयाग, संतोष कुमार पांडे ने बताया कि अगर मौसम साफ रहा तो देर रात तक हाईवे खुलने की संभावना है।

Uttarakhand news: Rock fell on Rishikesh-Badrinath Highway more than 300 vehicles stuck in jam Photos
बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से गौचर की तरफ करीब 900 मीटर क्षेत्र में पंचपुलिया की चट्टान नासूर बनी है। पिछले दो महीनों के अंदर इस क्षेत्र में 15 से अधिक बार चट्टान खिसकने से हाईवे बंद हुआ है। गुरुवार को करीब तीन बजे जलेश्वर महादेव मंदिर के ठीक सामने लगभग 10 मीटर भाग में पहाड़ी से चट्टान का एक बड़ा भाग टूटकर हाईवे पर गिर गया। 

Uttarakhand news: Rock fell on Rishikesh-Badrinath Highway more than 300 vehicles stuck in jam Photos
बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस दौरान वहां से एक ट्रक गुजर रहा था, लेकिन जैसे ही चट्टान का एक छोटा टुकड़ा ट्रक के आगे गिरा तो उसने अपने वाहन को पीछे कर दिया। इसी दौरान पलक झपकते में पहाड़ी दरक गई और हादसा होने से बच गया। हाईवे पर गौचर, रूद्रप्रयाग, श्रीनगर व ऋषिकेश के अलावा गोपेश्वर और जोशीमठ की तरफ जाने वाले वाहन फंसे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand news: Rock fell on Rishikesh-Badrinath Highway more than 300 vehicles stuck in jam Photos
बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

उधर, करीब 3.30 बजे गौचर की तरफ से एक गर्भवती महिला को कर्णप्रयाग अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान हाईवे बंद हो गया। बाद में पुलिस और हाईवे पर फंसे लोगों की मदद से महिला को दूसरे किनारे पर लाया गया और फिर खुशियों की सवारी से अस्पताल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Rock fell on Rishikesh-Badrinath Highway more than 300 vehicles stuck in jam Photos
बदरीनाथ हाईवे पर गिरी चट्टान - फोटो : अमर उजाला

मशीनों से हाईवे पर गिरी चट्टान को तोड़ने का काम जारी है। वहां फंसे यात्रियों को जरूरी सामान उपलब्ध कराने के लिए पुलिस के जवान तैनात हैं। देर तक हाईवे न खुलने की दशा में वहां फंसे यात्रियों को भोजन कराया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed