फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

उत्तराखंड: फिर बंद हुआ 22 घंटे बाद खुला बदरीनाथ हाईवे, नौगांव में ग्रामीणों ने जेसीबी पर बैठकर पार किया नाला

Sat, 30 Jul 2022 06:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Jul 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Badrinath Highway open after 22 Hours tourists run vehicle in danger photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

लामबगड़ नाला में पिछले 22 घंटे से अवरुद्ध पड़ा बदरीनाथ हाईवे सुचारु होने के चार घंटे बाद फिर बंद हो गया। इससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे तीर्थयात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थयात्री पांडुकेश्वर और गोविंदघाट में हाईवे खुलने का इंतजार कर रहे हैं। 



बदरीनाथ हाईवे पर खचड़ा नाला और लामबगड़ नाला बदरीनाथ धाम की सुचारु तीर्थयात्रा में बार-बार खलल पैदा कर रहे हैं। शुक्रवार को अपराह्न दो बजे लामबगड़ नाला आर खचड़ा नाले के उफान पर आने से यहां करीब 12 मीटर तक बदरीनाथ हाईवे बह गया था। लगातार बारिश के चलते सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की जेसीबी हाईवे को नहीं खोल पाईं।

को सुबह मौसम सामान्य होने पर लामबगड़ गदेरे में हाईवे को सुचारु करने का काम शुरू हुआ। दोपहर में करीब 12 बजे लामबगड़ गदेरे में पत्थरों का भरान करने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कराई गई। इसके बाद करीब 1200 श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे, जबकि तकरीबन 600 तीर्थयात्री अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए। अपराह्न चार बजे फिर से लामबगड़ नाला उफान पर आने से वाहनों की आवाजाही थम गई। बीआरओ की मशीनों ने हाईवे पर जहां पत्थरों का भरान किया था, वहां फिर से पानी भर गया। 

जुनून की इंतेहा: जिस ऊंचाई पर सांस लेना भी मुश्किल, वहां बाइक से पहुंचा उत्तराखंड का ये युवा, ऐसे तय किया सफर

बीआरओ के कमांडर कर्नल मनीष कपिल ने बताया कि भारी बारिश के चलते हाईवे को सुचारु बनाए रखना मुश्किल बना हुआ है। हाईवे को सुचारु कर लिया गया था लेकिन फिर से बारिश होने पर लामबगड़ नाला उफान पर आ गया है। बारिश थमने पर देर रात तक हाईवे को सुचारु कर लिया जाएगा। भूस्खलन और बोल्डर आने से प्रदेश में 186 से ज्यादा सड़कें अभी भी बंद हैं। 

Uttarakhand Weather Update: Badrinath Highway open after 22 Hours tourists run vehicle in danger photos
बदरीनाथ हाईवे - फोटो : अमर उजाला

वहीं, नौगांव में रात भर हुई तेज बारिश से देवलसारी गदेरा उफान पर है। जिससे यमुनोत्री हाइवे पर आवाजाही नही हो पा रही है। यहां 108 वाहन सहित कई प्राइवेट वाहन दोनों और फंसे हैं। ड्यूटी करने जा रहे कई अध्यापकों सहित नगर क्षेत्र के स्कूलों में पढ़ने जा रहे बच्चे भी फंसे हुए हैं, जो मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।

Uttarakhand Weather Update: Badrinath Highway open after 22 Hours tourists run vehicle in danger photos
जेसीबी पर बैठकर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

खेतों से काम कर लौट रहे स्थानीय लोग सड़क खोलने में लगी जेसीबी मशीन की बकेट में बैठकर सड़क पार कर रहे हैं। जेसीबी मशीन जैसे ही मलबा साफ कर रही है पानी के बहाव के साथ दोबारा मलबा आ रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Badrinath Highway open after 22 Hours tourists run vehicle in danger photos
जेसीबी की बकेट में बैठकर जाते ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। नदी नाले भी उफान पर हैं। वहीं, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, बागेश्वर में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है। 

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update: Badrinath Highway open after 22 Hours tourists run vehicle in danger photos
यमुनोत्री हाईवे पर उफान पर आया नाला - फोटो : अमर उजाला

इन सभी जिलों में ज्यादातर इलाकों में तेज गर्जना के साथ भारी से बहुत अधिक बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे के भीतर मैदान से लेकर पहाड़ तक झमाझम बारिश की संभावना है। ऐसे में आपदा प्रबंधन के लिहाज से सतर्क रहने की जरूरत है। यमुनोत्री धाम की यात्रा जानकीचट्टी से यमुनोत्री के बीच भूस्खलन के कारण अगले दो दिनों के लिए सुरक्षा के लिहाज से बंद कर दी गई है। उक्त आदेश उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने जारी कर पुलिस व यात्रा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed