फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Uttarakhand: पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका के साथ गुपचुप भवाली पहुंचे विराट कोहली, कैंची धाम जाने की चर्चा

Wed, 16 Nov 2022 11:18 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Nov 2022 11:18 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि वे घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम गए थे और मुक्तेश्वर में रुकेंगे। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Virat Kohli reached Bhawali with wife Anushka Sharma and daughter Vamika.
भवाली हेलीपैड पर विराट और अनुष्का - फोटो : अमर उजाला

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बुधवार को अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ कुमाऊं पहुंचे। उनका हेलीकॉप्टर सैनिक स्कूल घोड़ाखाल के मैदान पर उतरा। इसके बाद वह कार से किसी रिजॉर्ट में चले गए।  



 बुधवार दोपहर बाद 3.30 बजे घोड़ाखाल सैनिक स्कूल के मैदान पर उतरने पर स्कूली बच्चों ने तालियां बजाकर विराट और उनके परिवार का स्वागत किया। हालांकि विराट किसी से मिले बिना ही एक कार में बैठकर रवाना हो गए। विराट, अनुष्का और उनकी बेटी के साथ एक युवती भी थी।

विराट के चले जाने पर फोटो खिंचाने के लिए इंतजार कर रहे लोग मायूस होकर लौट गए। कोहली और अनुष्का ने मीडिया से भी दूरी बनाए रखी। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को विराट कोहली और अनुष्का शर्मा कैंची में बाबा नीब करौरी महाराज के दर्शन करने जा सकते हैं।

Uttarakhand News: Virat Kohli reached Bhawali with wife Anushka Sharma and daughter Vamika.
कैंची धाम - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

बता दें कि लंबे समय बाद विराट कोहली के बेहतर प्रदर्शन करने पर बीते दिनों अनुष्का शर्मा ने बाबा नीब करौरी महाराज का धन्यवाद कर सोशल मीडिया में तस्वीर साझा की थी। भवाली कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा निजी दौरे पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा फिलहाल उनके आगे के कार्यक्रम की कोई जानकारी नहीं है। उधर, डीएम धीराज गर्ब्याल ने भी कहा कि विराट कोहली का यह व्यक्तिगत दौरा है। उनके कार्यक्रम की जानकारी नहीं है।

Uttarakhand News: Virat Kohli reached Bhawali with wife Anushka Sharma and daughter Vamika.
अनुष्का शर्मा

बता दें कि अनुष्का और विराट का उत्तराखंड से पुराना नाता है। अनुष्का शर्मा का देहरादून के नेशविला रोड पर ‘शीला भवन’ नाम से पुश्तैनी आवास है। यहीं पर वे बचपन में रही हैं। इस घर में अब अनुष्का की दादी, चाचा, चाची रहते हैं। हालांकि अब अनुष्का यहां काफी कम आती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand News: Virat Kohli reached Bhawali with wife Anushka Sharma and daughter Vamika.
विराट अनुष्का के साथ बाबा अनंत - फोटो : अमर उजाला

वहीं, हरिद्वार के गांव अंबूवाला स्थित अनंत धाम आश्रम के बाबा अनंत विराट और अनुष्का के गुरु हैं। विराट और अनुष्का शादी के बाद कई बार बाबा अनंत के आश्रम आ चुके हैं। साल 2018 में भी वे गुपचुप दिवाली के मौके पर अपने गुरु से मिलने पहुंचे थे। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: Virat Kohli reached Bhawali with wife Anushka Sharma and daughter Vamika.
विराट - फोटो : फाइल फोटो

इससे पले विराट अनुष्का के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाने भी उत्तराखंड आए थे। नरेंद्रनगर स्थित होटल आनंदा परिसर में उन्होंने सादगी के साथ जन्मदिन मनाया था। तीन दिन होटल आनंदा के विभिन्न भागों में उन्होंने खूब सैर सपाटा भी किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed