{"_id":"638df3691e6fd74e8b765ca0","slug":"uttarakhand-pauri-accident-news-car-fell-into-ditch-during-returning-from-marriage-two-died","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pauri: शादी से हंसी खुशी लौट रहा था परिवार, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pauri: शादी से हंसी खुशी लौट रहा था परिवार, खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, मची चीख पुकार, तस्वीरें
संवाद न्यूज एजेंसी, सतपुली (कोटद्वार)
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 05 Dec 2022 07:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
पौड़ी कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
विवाह समारोह से परिवार हंसी खुशी लौट रहा था कि तभी एक हादसे ने उनकी खुशियों पर ग्रहण लगा दिया। सोमवार को कोटद्वार लौट रही एक कार कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सतपुली और गुमखाल के बीच कुल्हाड़ बैंड के समीप अनियंत्रित होकर पांच सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
दुर्घटना में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोटद्वार बेस अस्पताल रेफर कर दिया गया। सभी लोग कोटद्वार में लालपुर के निवासी हैं।
2 of 5
पौड़ी कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
राजस्व उपनिरीक्षक सतपुली मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि कोटद्वार के लालपुर निवासी दलवीर सिंह (56) पुत्र बलबीर सिंह परिवार समेत खिर्सू ब्लाक के पातल पोखरीखेत गांव में एक विवाह समारोह में शामिल होने गए थे।
3 of 5
पौड़ी कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार दोपहर वे कार से कोटद्वार लौट रहे थे। कार दलबीर सिंह चला रहे थे। दोपहर करीब 1:30 बजे कुल्हाड़ बैंड के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची सतपुली, गुमखाल पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर 108 की मदद से हंस अस्पताल चमोलीसैंण (सतपुली) पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पौड़ी कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में दलवीर सिंह की सास बेलमती देवी (75) पत्नी माधो सिंह निवासी ग्राम रणस्वा पट्टी मवालस्यूं (एकेश्वर), उनकी पुत्रवधू प्रीति देवी (30 वर्ष) पत्नी अनूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दलवीर के पोते अर्पित (6), पोती वामिका (7 माह), भतीजा सुरजीत (22 वर्ष) पुत्र राम सिंह ग्राम तछवाड़ और वह स्वयं भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
5 of 5
पौड़ी कार हादसा
- फोटो : अमर उजाला
घायलों को हंस अस्पताल चमोलीसैण में भर्ती कराया गया। दलवीर सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पहले कोटद्वार और यहां से ऋषिकेश रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों की मांग पर दोनों महिलाओं के शव पोस्टमार्टम के लिए कोटद्वार अस्पताल भेज दिए गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।